प्रिय पाठक ,
नमस्कार।
आज फिर से अच्छी जानकारी साझा करुँगी। आज उस ग्रह की बात करेंगे जो यदि आप पर मेहरबान हो गया है तो रंक से राजा बनने की ताकत रखता है ।
राहु आपके जीवन में अच्छा है तो क्या लाभ होगा ?- आपने खुद देखा होगा की रातों रात किसी के पास बहुत पैसा हो जाता है और लोग कहते है अरे इसके घर तो खाने के नही थे और आज इसको देखो क्या आज उनके टाट - बाट है।
- एक दम सफलता मिलता है आपको । अपने फिल्मी दुनिया में देखे होगा सितारों को । सभी तरफ उनकी ही तस्वीर और लगातार उनकी ही फिल्मों का आना ।
- एकदम से शौहरत मिलना , लोगो को आपको जानना , आपका सफलता मिलना राहु की देन है ।
- राहु एकदम से आपको सब तरफ़ सफलता दिलाता है आपके काम एकदम से बनाने लगेंगे। आपको आपके रास्ते और लोग एक दम मिलने लगेंगे और आपका रुका काम होने लगेगा ।
- आपने सुना होगा की किसी व्यक्ति का लॉटरी लग जाता है ।
- एकदम से शेयर मार्केट से पैसे कमाना , जुआ में पैसे जीतना ये सब क्या है ये सब राहु है जो यदि आपके कुंडली में अच्छा है तो आपको आकस्मिक लाभ दे कर जायेगा ।
- आपने देखा होगा एकदम कोई व्यक्ति राजनिति में उच्चे पद पर पहुंच जाता है । नाम भी ढंग से सुना नही होगा और वो मुख्य मंत्री (अभी आपने महाराष्ट्र में ही देख लिया होगा) और प्रधान मंत्री बन जाते है ।
राहु आपका खराब हो तो क्या परेशानी हो सकती है ?
- राहु यदि खराब है तो सबसे पहले आपके मन में डर, भय और वहम उत्पन करेगा जैसे यदि आपको सर में दर्द है तो आपको लगने लगा की आपको ट्यूमर तो नही हो गया ।
- आपको लगने लगेगा की आपकी नौकरी चली जायेगी ।
- राहु की स्तिथि खराब हो तो सबसे पहले वैवाहिक जीवन में समस्या उत्पन हो जाती है । आपको अपने जीवन साथी पर शक होने लगता है और राहु की दशा में प्रेम और वैवाहिक जीवन में दरार आ जाती है और रिश्ते टूट जाते है ।
- आपके स्वास्थ से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है राहु की दशा आपको स्वास्थ की समस्या ऐसी होती है जिसका आसानी से पता नही चलता है और न हीं आप उपचार कर पाते है ।
- राहु यदि खराब हो तो आपको आकस्मिक आर्थिक हानि का सामना जरूर करना पड़ता है ।
- एकदम से आपके जीवन में उतार और चढ़ाव का आप अनुभव करेंगे ।
राहु यदि आपके जीवन में खराब है तो देता है कौन सा 5 संकेत ?? Rahu ka kharb hai
आपके घर में लाल चिंटिया लगने लगेगी। जैसे आप ने बहुत बार देखा होगा की जैसे ही आप खाना बनाकर हटते है रोटी में लाल चीटियां लग जाती है । किचन में तो हर जगह हर खाने के समान में सिर्फ चारों तरफ लाल चीटियां नजर आएगी तो समझ जायेगा कि आपका राहु खराब है या आपके जीवन में खराब राहु की दशा और अंतर्दशा चल रही हो ।
यदि आपके घर में इलेक्ट्रॉनिक या इलेक्ट्रिकल समान एक के बाद खराब होते है जैसे कभी वाशिंग ख़राब हो गया उसको ठीक कराए फिर से मिक्सर ग्राइंडर खराब हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि आप खराब राहु के प्रभाव में आ रहे है ।
आपके घर के लोग के बीच हमें तकरार रहता है या फिर घर के सदस्य आपस में बात ही नही कर पाते होंगें या फिर घर में नकारात्मक ऊर्जा रहता है तो आप राहु के प्रभाव में है ।
घर के सदस्यों की तबियत एक के बाद एक की तबियत खराब होता जाया, एक ठीक नही हुआ की दूसरे को हॉस्पिटल ले जाना पड़े तो समझना चाहिए के राहु का प्रभाव घर पर हो रहा है ।
राहु के उपाय क्या है यदि ये समस्या आ रही है ? Rahu Ke upay
यदि चीटियां घर में , खाने में लग रही हों तो आप एक मुट्ठी आटा में एक चम्मच चीनी और काला तिल मिलाकर अपने घर से दस कदम की दूरी पर किसी पेड़ के नीच रख आए वहां लाल चीटियां खा लेंगी और धीरे धीरे आपके घर में लाल चीटियां का प्रभाव खत्म हो जायेगा ।
आपका घर की सफाई हर शनिवार या कम से कम अमावस्या के दिन जरूर करें और कूड़ा और कबाड़ को घर से बाहर करें ।
कोई भी इलेक्ट्रॉनिक जैसे घड़ी हो गई और इलेक्ट्रिकल समान खराब न होने दे । यदि खराब हो जाए तो तुरंत प्रभाव से उससे ठीक कराया या फिर घर से बाहर फेक दें।
घर के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए घर में नमक की डली पानी में डाल कर पोछा लगाए ये काम आप रोज नही कर सकते तो कम से कम शनिवार और अमावस्या के दिन जरूर करें ।
बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली न रखें और रसोई घर में भी हमेशा एक पात्र में जल जरूर रखे इससे भी राहु के प्रभाव कम होते है ।
राहु द्वारा दुर्योग का निर्माण होने पर क्या उपाय करें ?
राहु यदि दुर्योग बना रहा हो जैसे ग्रहण योग , अंगारक योग या फिर गुरु चंडाल योग बना रहा हो
- राहु के वैदिक मंत्रों का जाप करें "ॐ रां राहवे नमः" का जाप 108 बार शाम के समय करें।
- भोजन में मांस मंदिरा के उपयोग से बचे ।
- किसी भी प्रकार के नशा से बचना चाहिए जैसे सिगरेट , शराब आदि ।
- भगवान शिव की आराधना राहु के बुरे प्रभाव से बचने का एक लाभकारी उपाय है ।
- सुबह उठ कर तुलसी के दो पत्ते का सेवन करें ।
- शनिवार को यदि संभव हो तो भैरव मंदिर जा सकते है इससे भी राहु देव शांत होते है ।
- यदि सूर्य या चंद्र ग्रहण में राहु हो और आपकी कुंडली में सूर्य या चंद्र की स्थिति अच्छी हो तो आप सूर्य का रत्न मानिक या चंद्र के रत्न मोती भी पहन सकते है । इससे भी राहु के बुरे प्रभाव में कमी आयेगी ।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है।
सबसे महत्वपूर्ण:-
1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ