GOOGLE ANALYTICS TAG

मेष राशि ( Aries) के जीवन के ये 21 ज्योतिषये सवाल क्या है ?????

 प्रिय पाठक ,

नमस्कार ।



आज फिर से ज्योतिष से जुड़ी बात करूंगी । आज में मेष राशि की बात करूंगी ।
मेष राशि के जीवन के ये 21 सवाल जो आपको जानना चाहिए ।

क्या आपकी राशि या लग्न मेष राशि है यदि हां तो आपके लिए बहुत जरूरी बातें जो आपको ध्यान रखना है ।

1 )मेष राशि का स्वामी ग्रह कौन है ?
  • मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है ।

2 ) मेष राशि के स्वामी मंगल देव का ज्योतिष में क्या स्थान है ?
  • मंगल देव को ज्योतिष में सेनापति कहा गया है ।

3 ) मंगल देव का न्यूमरोलॉजी में क्या महत्व है ?
  • नुमेरोलॉजी (Numerology) में मंगल देव का 9 नंबर माना गया है ।

4 ) मेष राशि के स्वामी मंगल देव हमारे जीवन में किसका प्रतीक है ?
  • मंगल देव साहस , ऊर्जा और हमारे बोल्ड पर्सनेलिटी के प्रतीक है ।

5 ) मेष राशि या मेष लगन के जातक के लिए कौन सी शुभ दिशा है ?
  • मेष राशि और मेष लग्न के जातक के लिए दक्षिण दिशा उत्तम रहता है ।  

6) मेष राशि पुरुष राशि है या स्त्री राशि ?
  • मेष राशि को पुरुष राशि मानी गई है अतः मेष राशि में पुरुषों के गुण अत्याधिक मात्रा में पाए जाते है । उनमें साहस और ताकत जायदा होता है ।

7) मेष राशि के मित्र राशि कौन कौन से है ?
  • मेष राशि के मित्र राशि सूर्य देव , चंद्रदेव , बृहस्पति देव है ।

8) मेष राशि का किस देवता या देवी की पूजा करनी चाहिए ?
  • मेष राशि के जातक को हनुमान जी की पूजा जरूर करना चाहिए ।

9) मेष राशि के लिए सप्ताह के कौन कौन से दिन उत्तम है ?
  • सप्ताह के रविवार , सोमवार , मंगलवार और गुरुवार मेष राशि के लिए उत्तम दिन है ।

10) मेष राशि को कौन से दिन महत्व पूर्ण काम करने से बचें?
  • मेष राशि के जातक को बुधवार , शुक्रवार को अपने महत्वपूर्ण काम करने से बचें ।

11 ) मेष राशि के लिए कौन सा रत्न उत्तम होता है ?
  • मेष राशि के लिए मानिक , मूंगा , मोती और पुखराज रत्न उत्तम होता है ।

12 ) मेष राशि के लिए कौन सा रत्न कभी भी धारण नही करना चाहिए ?
  • मेष राशि को पन्ना रत्न और हीरा, ओपल और जरकान रत्न कभी भी धारण नही करना चाहिए ।

13) मेष राशि का तत्व क्या है ?
  • मेष राशि का तत्व अग्नि माना गया है इस वजह से में राशि के जातक को गुस्सा जल्दी आता हैं।

14 ) मेष राशि के लिए कौन से अंक से मित्रता अच्छी रहती है ?
  • मेष राशि के लिए अंक 1,2,3,9 से मित्रता हो सकती है या फिर आप इस नंबर पर काम कर सकते है । कोई भीं जातक जिनका जन्म 1,10,19,28 ,2,11,20,29, 3 ,12,21,30 और 9,18,27 को हुआ है आपकी उनसे मित्रता हो सकती है ।

13) मेष राशि के जातक के लिए कौन सा रंग शुभ होता है ?
  • मेष राशि के जातक के लिए लाल , सफेद , नारंगी और पीला रंग शुभ होता है ।

14 ) किस नंबर के जातक के साथ मेष राशि के मित्रता टिकती नही है ?
  • मेष राशि के जातक को 4,5,6,7,8 नंबर के जातक के साथ मित्रता टिकती नहीं है ।

15 ) मेष राशि के लिए कौन से रंग के इस्तमाल करने से बचें?
  • मेष राशि को हरा रंग और चटकिला सफेद रंग से बचना चाहिए ।

16 ) मेष राशि के जातक उपाय हमेशा करें जिससे आप स्वस्थ रहें और भगवान की कृपा मिलती रहें?
  • मेष राशि के जातक रोज ऐसा काम करें जिससे आपकी ऊर्जा को सही दिशा मिले जैसे आप योग , जिम, Aerobic और जल्दी जल्दी चलना है या दौड़ न है जिससे आपका पसीना निकले तो आप हमेशा स्वास्थ रहेगें ।

17 ) मेष राशि को क्या दान करना चाहिए यदि आपके कुंडली में मंगल खराब हो?
  • मेष राशि को लाल कपड़े , लाल फल , लाल मिठाई और मसूर के दाल का दान करना चाहिए ।

18) मेष राशि का राशि अनुसार कौन से रत्न धारण करना चाहिए यदि आपके कुंडली में मंगल देव अच्छे है ?
  • मेष राशि के जातक आप मूंगा रत्न ( Red Coral) धारण कर सकते हैं यदि आपका मंगल आपके कुंडली में अच्छे हो ।

19) मेष राशि आपके किस रिश्ते से संबंध बतलाता है ?
  • मेष राशि आपके भाई बहन के रिश्ता के बारे में बतलाता है यदि आपका मंगल अच्छा है तो आपके रिश्ते अपने भाई बहन से हमेशा अच्छे होंगें ।
20 ) मेष राशि या  लगन में किस राशि के वस्तुओं का दान कर सकते है ? 
  •  मेष राशि और मेष राशि के जातक हमेशा बुध ग्रह और शुक्र ग्रह के दान कर सकते है। 

21 )  मेष राशि के जातक का कद कैसा ?
  •  मेष राशि के जातक का माध्यम कद के होते है।  

धन्यवाद
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ