प्रिय पाठक ,
नमस्कार ।
आज फिर से ज्योतिष से जुड़ी बात करूंगी । आज में मेष राशि की बात करूंगी ।
मेष राशि के जीवन के ये 21 सवाल जो आपको जानना चाहिए ।
क्या आपकी राशि या लग्न मेष राशि है यदि हां तो आपके लिए बहुत जरूरी बातें जो आपको ध्यान रखना है ।
1 )मेष राशि का स्वामी ग्रह कौन है ?
- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है ।
2 ) मेष राशि के स्वामी मंगल देव का ज्योतिष में क्या स्थान है ?
- मंगल देव को ज्योतिष में सेनापति कहा गया है ।
3 ) मंगल देव का न्यूमरोलॉजी में क्या महत्व है ?
- नुमेरोलॉजी (Numerology) में मंगल देव का 9 नंबर माना गया है ।
4 ) मेष राशि के स्वामी मंगल देव हमारे जीवन में किसका प्रतीक है ?
- मंगल देव साहस , ऊर्जा और हमारे बोल्ड पर्सनेलिटी के प्रतीक है ।
5 ) मेष राशि या मेष लगन के जातक के लिए कौन सी शुभ दिशा है ?
- मेष राशि और मेष लग्न के जातक के लिए दक्षिण दिशा उत्तम रहता है ।
- मेष राशि को पुरुष राशि मानी गई है अतः मेष राशि में पुरुषों के गुण अत्याधिक मात्रा में पाए जाते है । उनमें साहस और ताकत जायदा होता है ।
7) मेष राशि के मित्र राशि कौन कौन से है ?
- मेष राशि के मित्र राशि सूर्य देव , चंद्रदेव , बृहस्पति देव है ।
8) मेष राशि का किस देवता या देवी की पूजा करनी चाहिए ?
- मेष राशि के जातक को हनुमान जी की पूजा जरूर करना चाहिए ।
9) मेष राशि के लिए सप्ताह के कौन कौन से दिन उत्तम है ?
- सप्ताह के रविवार , सोमवार , मंगलवार और गुरुवार मेष राशि के लिए उत्तम दिन है ।
10) मेष राशि को कौन से दिन महत्व पूर्ण काम करने से बचें?
- मेष राशि के जातक को बुधवार , शुक्रवार को अपने महत्वपूर्ण काम करने से बचें ।
11 ) मेष राशि के लिए कौन सा रत्न उत्तम होता है ?
- मेष राशि के लिए मानिक , मूंगा , मोती और पुखराज रत्न उत्तम होता है ।
12 ) मेष राशि के लिए कौन सा रत्न कभी भी धारण नही करना चाहिए ?
- मेष राशि को पन्ना रत्न और हीरा, ओपल और जरकान रत्न कभी भी धारण नही करना चाहिए ।
13) मेष राशि का तत्व क्या है ?
- मेष राशि का तत्व अग्नि माना गया है इस वजह से में राशि के जातक को गुस्सा जल्दी आता हैं।
14 ) मेष राशि के लिए कौन से अंक से मित्रता अच्छी रहती है ?
- मेष राशि के लिए अंक 1,2,3,9 से मित्रता हो सकती है या फिर आप इस नंबर पर काम कर सकते है । कोई भीं जातक जिनका जन्म 1,10,19,28 ,2,11,20,29, 3 ,12,21,30 और 9,18,27 को हुआ है आपकी उनसे मित्रता हो सकती है ।
13) मेष राशि के जातक के लिए कौन सा रंग शुभ होता है ?
- मेष राशि के जातक के लिए लाल , सफेद , नारंगी और पीला रंग शुभ होता है ।
14 ) किस नंबर के जातक के साथ मेष राशि के मित्रता टिकती नही है ?
- मेष राशि के जातक को 4,5,6,7,8 नंबर के जातक के साथ मित्रता टिकती नहीं है ।
15 ) मेष राशि के लिए कौन से रंग के इस्तमाल करने से बचें?
- मेष राशि को हरा रंग और चटकिला सफेद रंग से बचना चाहिए ।
16 ) मेष राशि के जातक उपाय हमेशा करें जिससे आप स्वस्थ रहें और भगवान की कृपा मिलती रहें?
- मेष राशि के जातक रोज ऐसा काम करें जिससे आपकी ऊर्जा को सही दिशा मिले जैसे आप योग , जिम, Aerobic और जल्दी जल्दी चलना है या दौड़ न है जिससे आपका पसीना निकले तो आप हमेशा स्वास्थ रहेगें ।
17 ) मेष राशि को क्या दान करना चाहिए यदि आपके कुंडली में मंगल खराब हो?
- मेष राशि को लाल कपड़े , लाल फल , लाल मिठाई और मसूर के दाल का दान करना चाहिए ।
18) मेष राशि का राशि अनुसार कौन से रत्न धारण करना चाहिए यदि आपके कुंडली में मंगल देव अच्छे है ?
- मेष राशि के जातक आप मूंगा रत्न ( Red Coral) धारण कर सकते हैं यदि आपका मंगल आपके कुंडली में अच्छे हो ।
19) मेष राशि आपके किस रिश्ते से संबंध बतलाता है ?
- मेष राशि आपके भाई बहन के रिश्ता के बारे में बतलाता है यदि आपका मंगल अच्छा है तो आपके रिश्ते अपने भाई बहन से हमेशा अच्छे होंगें ।
20 ) मेष राशि या लगन में किस राशि के वस्तुओं का दान कर सकते है ?
- मेष राशि और मेष राशि के जातक हमेशा बुध ग्रह और शुक्र ग्रह के दान कर सकते है।
21 ) मेष राशि के जातक का कद कैसा ?
- मेष राशि के जातक का माध्यम कद के होते है।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है।
सबसे महत्वपूर्ण:-
1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

0 टिप्पणियाँ