GOOGLE ANALYTICS TAG

धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदें ?? धन की देवी मां लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए 5 चीजें क्या खरीदना चाहिए ??

 प्रिय पाठक

नमस्कार ।


आज फिर से बहुत अच्छी जानकारी साझा करूंगी । आज बात होगी धनतेरस 2022 ( Dhanterash 2022 ) की । जो दिवाली (Diwali 2022 ) से दो दिन पहले मनाई जाता हैं।

धनतेरस कृष्णा पक्ष के त्रियोदशी तिथि को मनाया जाता है जिसे धन त्रियोदशी के नाम से जानते है।

आज के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथो में अमृत कलश लेकर समुद्र मंथन के समय जन्म लिए थे अतः माता लक्ष्मी के साथ- साथ इनकी भी पूजा होती है ।

प्राचीन काल से धनतेरस के दिन सोना चांदी , बर्तन चाहे स्टील , कांसा और तांबे के हो ,खरीदते है ।

मान्यता है आज के दिन यदि हम सब ये सामान शुभ मूहर्त में लेते है तो पूरा साल इन चीजों की हमारे घर में कमी नहीं होती ।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना है ?? ( purchase articles aur thing on Dhanterash )

  • आप सोना खरीदें यदि आप समृद्ध है ।
  • आप चांदी के सिक्के या चांदी के गणेश लक्ष्मी ला सकते हैं।
  • आप पीतल का पूजा के लिए बर्तन या दीया ला सकते है ।
  • फुल झाड़ू लाना भी शुभ होता है क्योंकि फूल झाड़ू को लक्ष्मी माना गया है ।


आपको क्या क्या चीजें नहीं लेना है ?? ( Don't purchase articles on Dhanterash )

  • आपको धनतेरस के दिन लोहा का सामान जैसे तवा और कड़ाई नहीं लाना है ।
  • आप धनतेरस के दिन चमड़ा का जूता और पर्स नही खरीदें।
  • आपको धनतेरस के दिन आप काला (ब्लैक) और नीला (ब्लू) कपड़ा नहीं खरीदना है ।
  • आप कोई भी नुकीली चीजें जैसे चाकू और कैंची नहीं खरीदें ।
  • कांच का बर्तन खरीदने से बचें ।

दिवाली में धन समृद्धि की वृद्धि के लिए पोटली कैसे बनाए ??

दिवाली के दिन जैसा हम सब जानते है कि मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा करते है और सब मानते है यदि हम सब ने माता लक्ष्मी जी की पूजा विधि विधान से कर ली तो हमारे घर में सुख समृद्धि और धन वैभव का आगमन होगा ।
आइए जानते है छोटी से पोटली में हम किन किन चीजों कोरखें और दिवाली के दिन उन सभी चीजों माता लक्ष्मी को समर्पित करेंगें ।

आइये जानते है माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धन की पोटली (  Dhan ki potali)  कैसे बनाये :-
  • 5 कमलगट्टा ये माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है ।
  • 5 गोमती चक्र
  • 5 कौड़ी
  • 5 हल्दी की गांठ
  • और थोड़ी से धनिया (गोटा )

आपको सभी वस्तुएं धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में ही लाना है और फिर दिवाली के दिन जब लक्ष्मी पूजा शाम को करेंगें तब ये सारी वस्तुओं को माता लक्ष्मी जी के चरणों पर माता लक्ष्मी जी के मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाना है ।

दूसरे दिन आप सभी वस्तुओं को एक लाल कपड़े में बांध कर अपने तिजोरी या आप अपना पैसा जहां रखते है वो रख दे ।

धीरे धीरे आप अनुभव करेंगें की माता लक्ष्मी की कृपा आप पर भी हो रही है ।

आपने जहां ये सारे सामान रखा है उस जगह भी धूप और दीप जरूर दिखाए ।

धन को आकर्षित करना का उपाय ??

आप धनतेरस कर दिन 10 रुपए की गड्डी ले आए शुभ समय में और दिवाली के दिन उस गड्डी की भी पूजा करें । फिर उसको अपने धन रखने के स्थान पर रख दें ।

उस पैसे को पूरे साल तिजोरी में ही रहने दे । खर्च न करें और फिर अगली दिवाली आप दूसरी 10 रुपए की गड्डी ले और पुराना वाला इस्तमाल में ला सकते हैं।



धनतेरस आपके सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशियां ले कर आए ।
आप सभी को धनतेरस की ढेर सारी शुभकामनाएं ।


उम्मीद है मेरे द्वारा दी हुई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी ।




धन्यबाद। 
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिशे समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com
















एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ