GOOGLE ANALYTICS TAG

आई दीपावली खुशियों के संग :- 5 दिन का महापर्व की शुरूवात आज से । ( Tips for Laxmi Ma pooja or Vidhi )

 Happy Diwali 2022 to Everyone

प्रिय पाठक ,

नमस्कार।



आज फिर से बहुत अच्छी बात होगी। आज हम सब जगमग जगमग चारों ओर हो रहा हो , घर का कोना कोना रोशनी से नहा रहा हो उस पर्व की बात करेंगें । आज यहां दिवाली की बात होगी ।

आज हम सब भगवान राम का स्वागत करेंगें और परम सुख और खुशी के साथ भगवान राम के अविनंदन करने के लिए अपने घर में दिया प्रज्वलित करेंगें ।

आज से शुभ दिवाली का पर्व ( 22 October 2022 से 26 October 2022 ) शुरू हो रहा है आज से दिवाली के सबसे प्रिय दिन धनतेरस शुरू हो रहा आज शाम 6 बजकर तक रहेगा ।

पहला दिन धनतेरस ( Dhanterash 2022 ) 

आप आज भी धनतेरस की पूजा कर सकते है परंतु हिंदू परम्परा के अनुसार कोई भी पर्व उदय तिथि से मनाई जाती है अतः 23 तारीख को भी धनतेरस की पूजा की जाएगी और माता लक्ष्मी और देवताओं के वैद्य कहे जाने वाले धनवंतरि भगवान की पूजा की जाएगी ।


दूसरा दिन नरक चतुर्दशी ( Narak Chaturdasi 2022 ) 

उसके बाद दूसरा दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है जो आज यानी 23अक्टूबर 2022 को है ।
आज के दिन श्री कृष्ण ने नरका सुर का वध किया था और सोलह हजार स्त्री को उसके बंधन से मुक्त किया था । सभी लोग खुशियां दीप की माला प्रज्वलित कर मनाई ।

तीसरा दिन दीपावली ( Diwali 2022 ) 

कल यानी 24 तारीख 2022 को शुभ दिवाली का दिन आ जायेगा ।


शुभ दिवाली के दिन क्या घर क्या दुकान चारों तरफ दीया एवं रोशनी ही रोशनी है। माता लक्ष्मी की पूजा गणेश जी के साथ घर और दुकान सभी जगह होती है ।

मान्यता है कि आज के दिन माता लक्ष्मी जो की धन की देवी है और गणपति जी बुद्धि और विघ्न हरता है उनकी पूजा से घर धन धान्य से पूरा साल भरा रहता है और जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है ।

दिवाली की दिन आपको एक बड़ा दीया लेना है उसको तेल या घी से भरे और पूजा स्थान में रात भर के लिए जलने दे ।

आपको 5 दीया घी के जलाने है और भगवान राम के स्वागत के लिए कम से कम 11 या 21 दीया जरूर प्रज्वलित करें ।

घर के हर कोने में दीया जलाएं और घर के ब्रह्म स्थान में एक दीया जरूर रखें और उसको भी रात भर जलने दे ।

फिर आपको माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा विधि विधान से करना है। जो आपने धनतेरस के दिन खरीदा है उसको लक्ष्मी मां और गणेश जी के चरणों में चढ़ाना है । चढ़ाते समय आप माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कर सकते है ।

शुभ मुहूर्त और पूजा विधि ( Tips for Laxmi Ma pooja or Vidhi )

श्री कुबेर और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त :- 

6.30 AM to  8.00 AM ( सुबह 6.30 AM to  8.00 AM ) 
9.00 AM to 10.30 AM ( सुबह 9.00 AM to 10.30 AM ) 
14.00 PM to 18.30 PM ( दोपहर  14.00 PM से  शाम 18.30 PM)
18.30 PM to 20.00 PM ( शाम 18.30 PM to 20.00 PM) 
23.00 PM to 00.30 AM ( रात 23.00 PM to 00.30 AM) 

पूजा विधि:-

  • चौंकी पर लाल कपड़ा बिछाए।
  • फिर गणेश और लक्ष्मी जी के फोटो और मूर्ति रखें
  • फिर आप दीया प्रज्वलित करें ।
  • उसके बाद फल , फूल और मिठाई चढ़ाए ।

उसके बाद आपको एक प्लेट या बर्तन में जो आपने धनतेरस के दिन खरीदा है या फिर कोई भी नया पूजा का बर्तन में आप
  • फूल ले लीजिए । फूल को तोड़ लीजिए ।
  • अक्षत व् चावल लीजिए जो टूटा नहीं हो ।
  • और कुमकुम लीजिए ।

सभी समान को आप एक थाली में रखें और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप 108 करते जाए और सभी समान जैसे
  • कौड़ी
  • गोमती चक्र
  • हल्दी की गांठ
  • कमल गट्टे
  • और धनिया मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें ।

फिर माता लक्ष्मी की आरती करें । पूरे घर में आरती वाली दीए को घुमाए ।

  • उसके बाद के फुलझड़ी लक्ष्मी मां के सामने जलाकर दिवाली सभी घर के सदस्य को दिवाली की शुभाकामने दे ।
  • सभी को गिफ्ट दे ।
  • मिठाई खिलाए ।
  • और अब है फटाखे की बारी ।
  • खूब जलाए और खुशियां मनाए ।

***सावधानी से जलाए और अपने बच्चों को फटाखे जलाने में मदद कीजिए या उनके साथ रहें ।

चौथा दिन अन्न कूट या गोवर्धन पूजा ( Annkut or Govardhan Pooja 2022 ) 

दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है जो अन्न कूट के नाम से सभी जानते है भगवान श्री कृष्ण आज के दिन इंद्र देव की अभिमान को तोड़ा था और अपनी एक छोटी अंगुली में गोवर्धन पर्वत को 7 दिनों के लिए उठा लिया था और गोकुल वासियों की रक्षा की थी ।

पांचवां दिन भाई दूज ( Bhai Duj 2022 )

और फिर 5व् दिन आता है भाई दूज की । ये दिन भी राखी के त्योंहार की तरह भाई और बहन का शुभ त्योंहार होता है ।
आज के दिन बहन अभी भाई को टीका लगती है और अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती है ।

आज के दिन भाई आता है अपने बहन के घर पर । भाई को अपनी बहन के घर खाना जरूर खाना चाहिए ।

भाई को अपनी बहन को उपहार जरूर दे । बड़ी बहन को अपने छोटे भाई को भी उपहार देना चाहिए ।

पौराणिक कथा के अनुसार आज के दिन यमराज अपनी बहन यामिनी के घर गए थे । बहन ने अपने भाई का खूब स्वागत किया और टीका लगाया ।

बहन यामिनी ने यमराज से आशीर्वाद स्वरूप अपने भाई से मांगा की जो की आज के दिन बहन अपने भाई को आमंत्रित करके बुलाए और भाई को टीका लगाए एवम भोजन कराए इससे भाई को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होगा ।

तब से इस दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है ।



इस तरह से 5 दिन का महापर्व पूर्ण होता है ।

उम्मीद है मेरे द्वारा दी हुई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी ।





धन्यबाद। 
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिशे समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ