GOOGLE ANALYTICS TAG

दिवाली ( Diwali 2022 ) की सफाई में किन किन चीजों की सफाई अनिवार्य है ?? दिवाली टिप्स जो आपके घर में धन , सुख और समृद्धि लाये ।

 प्रिय पाठक ,

नमस्कार ।



आज बात करूंगी उस पर्व की जो पूरे हिंदुस्तान में मनाया जाता है बिना किसी भेद भाव के । जी हां
ये एक ऐसा पर्व है जो हर इंसान की सबसे बड़ी चाहत होती है।

ये एक ऐसा पर्व है जहाँ प्राचीन काल से ये मान्यता है कि दिवाली के दिन यदि हम माता लक्ष्मी ( Laxmi Pooja ) की पूजा करें या करते है तो
  • हमें धन की प्राप्ति होती है ।
  • हमारे घर में सुख समृद्धि का वास होता है ।
  • और हम सब सुखी और संपन्न जीवन बयतित करते है ।
शुरू से हम सब अपने घर में देखा भी है या सुना है कि दिवाली (Diwali ) के समय घर पूर्ण रूप से साफ सुथरा ( Cleaning ) होना चाहिए और सभी मानते है कि मां लक्ष्मी ( Ma Laxmi ) का वास हमेशा साफ सुथरे जगह पर ही होता है ।

अतः दिवाली की सफाई का कार्यक्रम 1 महीने से पहले शुरू हो जाता है और लोग अपने घर का कोना - कोना साफ करते है या करवाते है ।

दीपावली के सफाई करने से आप अपने जीवन के दो प्रमुख ग्रह शनि और राहु को ठीक कर सकते है ।

दिवाली की सफाई करते समय किन किन बातों का ध्यान रखें ?? ( Cleaning Tips for Diwali )


दिवाली में जब आप सफाई करते है तो अपने घर के टूटे - फूटे बर्तन चाहे वो प्लास्टिक के हो ,कांच के हो या स्टील के हो तो आप उसे निकाल बाहर करें या सीधे शब्द में फेक दे ।

घर में टूटे - फूटे बर्तन ( Broken Utensil ) इस्तमाल करते है तो वो खराब राहु को बढ़ता है अतः इस दिवाली जरूर इस बात ध्यान रखें और टूटे फूटे बर्तन को घर से बाहर करें ।

इलेक्ट्रॉनिक हो या इलेक्ट्रिकल समान ( Electronic or Electrical Product ) को बाहर करें यदि वो खराब हो , क्योंकि ये सारे सामान राहु ग्रह से सम्बंधित है जैसे
  • मोबाइल ( Mobile )
  • मिक्सर ग्राइंडर ( Mixer Grinder )
  • घड़ी ( watch )
  • बल्ब ( Bulb)
आज कल लोगों के घर में मोबाइल एक से अधिक होते है थोड़ा खराब हुआ नया ले आए वो घर में कही पड़ा है । यदि आप इस्तमाल नही कर रहे या खराब पड़ा है तो फेक दें और यदि वो काम का है तो किसी को इस्तमाल करने दे दीजिए ।

घड़ी खराब है तो फेक दे या उसको ठीक करवाए । रखी हुई घडी चाहे वो हाथ की हो या फिर दीवाल की, घर और परिवार के लोगो के कुंडली में राहु को ख़राब करता है।

मिक्सर ग्राइंडर को दुरुस्त करवाए और यदि वो उपयोगी न हो तो कबाड़ी वाले को दे दीजिये।

खराब बल्ब या ट्यूबलाइट को घर से बाहर करें ।

और अपने और अपने परिवार के लोगों की कुंडली में उपस्थित ख़राब राहु( Rahu ) को दुरुस्त करें ।

जूते चप्पल और पर्स :- ( shoes , Sandal and purse )

फैशन है आज कल । हर ड्रेस के साथ आप नया चप्पल , सैंडिल , जूते और पर्स खरीद लेते है । ठीक है आज बहुत लोग के अच्छी लिविंग स्टैंडर्ड्स है , आप अपने ऊपर पैसे खर्च कर सकते है।

आपको पता ही नही चलता है कितना पर्स , कितना जूते - चप्पल आपके घर में जमा हो जा रहा है।
कितने ही जूते और चप्पल जो आप सालो से इस्तमाल नही करते है , फटा हुआ है मुड़ कर नहीं देखते ।

इस दिवाली आपको एक काम करना है जो भी चप्पल और जूते आप इस्तमाल में नहीं करते है उसको आप दान कर दे । मोह को त्याग दीजिए ऐसे करने से आप अपना शनि ग्रह ( Saturn ) को ठीक करते है ।


दिवाली की सफाई में किन किन चीजों की सफाई अनिवार्य है ?? ( Compulsory things for Cleaning on Dipawali )


अन्न भण्डार ( store room ) :-
सबसे पहले आप अपने घर में जहां अन्न रखते है बहुत लोगो पूरे साल का अन्न इकट्ठा करते है , आप स्टोर रूम की सफाई जरूर से करें । ताकि सालो साल आपके घर में मां अन्नपूर्णा का वास आपके घर में बना रहें।

पूजा घर ( Puja Room) :- जी हां । हम लोगो की बहुत अच्छी आदत होती है हम जो भी तीर्थ स्थल जाते है या पूजा दुकान जाते है बहुत सारी पूजा की किताबें और भगवान जी की फोटो खरीद लाते है या हमारे अपने जब तीर्थस्थल जाते है तो लेकर आ जाता है ।
भगवान जी है तो हम मंदिर में ही लगा लेते है । कितने के घर में मंदिर में सभी भगवान जी की फोटो 4-5 मिल जायेगी ।
क्या हर दिन संभव है सभी मूर्ति , फोटो की साफ सफाई । यदि आपका उत्तर हां है तो बहुत ही अच्छा बात है और यदि नहीं है तो आप इस दिवाली पूजा घर को साफ करें , पुराने फोटो या किताबें जो फट गई है उसको जल में प्रवाहित करें ।

अपने घर की छत ( Roof) :-

जी हां जहां पूरे साल का कबाड़ आप जमा करते जाते है ये कह कर की बाद में काम आएगा ।

वो समान समनायतः कभी काम आता ही नहीं है और आप हर साल कुछ न कुछ इस कबाड़ में जोड़ते जाते है ।

आपको खराब राहु को नही पालना है इस दिवाली सारे कबाड़ को कबाड़ी को दे दीजिए ।


आपके घर का प्रमुख द्वार ( Main door ) :-

घर का मुख्य द्वार सभी साफ सुथरा रखते है अच्छी बात है पर यदि आपके दरवाजे से आवाज आती हो तो तुरंत प्रभाव से ठीक करवाए । इससे आपका घर का वस्तु बिगड़ता है ।


दिवाली टिप्स जो आपके घर में धन , सुख और समृद्धि लाये ( Tips For Diwali ) :-

दिवाली के 5- 6 दिन पहले से अपने मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं । आप इसके लिए हल्दी के पेस्ट का प्रयोग कर सकते है ।

मां लक्ष्मी या गायत्री मंत्र का उच्चारण या ध्वनि आपके घर में हो इस बात का ध्यान जरूर दे ।

धन्यबाद। 
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिशे समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ