GOOGLE ANALYTICS TAG

चंद्र ग्रहण के समय किन - किन बातों का ध्यान रखें ?? आपको चंद्र ग्रहण के बाद क्या - क्या करना चाहिए ? चंद्र ग्रहण के दिन क्या उपाय जरूर करें ।

 प्रिय पाठक ,

नमस्कार ।



आज फिर से अच्छी जानकारी साझा करूंगी । आज बात होगी चंद्र ग्रहण की । जैसा आप सभी जानते है कि इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा । चंद्र ग्रहण का समय भारत में शाम के 5.19 बजे से शाम के 6.30बजे तक रहेगा ।

परंतु जैसा सभी जानते है कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है कहने का अर्थ है कि उसके बाद मंदिर के पाट बंद हो जाते है और पूजा पाठ और देवी देवताओं की मूर्ति को छू ना वर्जित होता है ।

चंद्र ग्रहण हमारे देश में पूर्वी क्षेत्र में पूर्ण रूप से देखा जायेगा जिसमें पटना , रांची , कोलकत्ता और शिलीगुरी आदि जगह है ।

चंद्र ग्रहण होता क्या है ??

ये एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आती है तब सूर्य के रोशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंचती और चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने को ही चंद्र ग्रहण कहते है ।

चंद्र ग्रहण के समय किन किन बातों का ध्यान रखें ??

1. चंद्र ग्रहण के समय न ही आपको खाना बनाना चाहिए और न ही आपको खाना खाना चाहिए।
2. भोजन ग्रहण के नियम बुजुर्ग , बच्चे और गर्भवती महिला पर लागू नहीं होते क्योंकि इनको समय - समय पर भोजन की आवश्यकता होती है ।
3. पके खाने में तुलसी दल पत्ते को जरूर डाले क्योंकि तुलसी में औषधीय गुण होते है अतः ग्रहण के समय जो भी नकारात्मक ऊर्चा होती है वो तुलसी सोक लेती है ।
4. आप इस समय मंत्रों का जाप कर सकते है या सुन सकते है और आप गायत्री मंत्रों का जाप भी कर सकते है ।
5.आपने जो ग्रहण के समय वस्त्र पहना है दूसरे दिन आप इस वस्त्र का दान किसी गरीब को भी कर सकते हैं ।


पको चंद्र ग्रहण के बाद क्या क्या करना चाहिए ?

1.ग्रहण के तुरंत बाद आपको स्नान करना चाहिए ।
2. अपने घर के मंदिर की साफ सफाई जरूर करें।
3. पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें।
4. आप मंदिरों में दर्शन करने जा सकते है ।
5. ग्रहण के बाद दान करने का विषय महत्व है ।

चंद्र ग्रहण किन किन जातक को विषय प्रभाव डालेगा ??

1. जिनके कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो जैसे
1. चंद्रमा आपके कुंडली में नीच का हो यानी 8 नंबर वृश्चिक राशि का हो
2. आपके कुंडली में चंद्रमा 6-8-12भाव में हो ।
3. आपके कुंडली चंद्रमा दुर्योग में हो तो जातक पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव होगा जैसे चंद्रमा
चंद्र +राहु
चंद्र +केतु
चंद्र +शनि

और यदि आपको कुंडली समझ नही आती तो कैसे पता लगेगा की आपका चंद्रमा खराब है
  • आप जल्दी बैचेन हो जाते है ।
  • जायदा सोचते है ।
  • निर्णय लेने में कठनाई होती है ।
  • आप हमेशा टेंशन या डिप्रेशन के शिकार होते है ।

यदि ऐसा है तो आपका चंद्र खराब है और आपको चंद्र ग्रहण के दिन क्या उपाय जरूर करनी चाहिए ।

  • चंद्र ग्रहण है इसका अर्थ है जो भी उपाय आपको करना है या दान देना है वह चंद्रमा से जुड़ी हुई ही होगी जैसे चंद्रमा के लिए चावल , चीनी और दूध दान देने को बताया गया है ।
  • आप चीनी , चावल और दूध का दान कर सकते है ।
  • आप सफेद फूल , सफेद मिठाई और नारियल और सफेद कपड़ा का दान कर सकते है ।
  • आप स्नान के बाद शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाए और मंत्रों का जाप जरूर करें ।

स्नान के बाद आप मंदिर जाए और इन वस्तुओं का दान कर सकते है । कितनी मात्रा में दान करना है आप पर निर्भर करता है परंतु यदि आप अपने वजन का 10व् हिस्सा दान करें उस से उत्तम कुछ भी नही होता ।

गर्भवती महिला किन - किन बातों का ध्यान रखे ?

1.ग्रहण के समय आपको बाहर नहीं जाना है ।
2.आप ग्रहण के जाय अपने गर्भ को ढक कर रखें।
3. आप अपने चित व् मन को शांत रखें।
4. आप अपने इष्ट देव को याद करें उनके मंत्रों का जाप कर सकते है या फिर आप सुन सकते है ।
5. गर्भवती महिला कोई भी नुकीली चीजों का प्रयोग जैसे कैंची , चाकू और सुई से बचें ।

उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।


धन्यवाद
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


आचार्या सांत्वना के द्वारा दिए जाने वाले सेवा व सर्विसेज (Services from Acharya Santwwana )

सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ