प्रिय पाठक,
नमस्कार।
आज फिर से गोचर की बात होगी । आज शुक्र देव का धनु राशि में गोचर की बात करूंगी । 12 में से 5 राशि को शुक्र देव का गोचर अच्छे फल देंगें ।
जैसा आप सभी जानते है कि गोचर का फल हमेशा अपनी चंद्र राशि से देखें और आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है ।
किसी भी ग्रह का गोचर आपको तब अच्छे फल देने में सक्षम होगा जब वह आपके कुंडली में अच्छे होंगें ।
शुक्र देव का धनु में गोचर से किन किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा चाहे वो व्यापारिक हो , धन से जुड़े हो , घर से जुड़ी खुशियां हो या वैवाहिक जीवन हो ।
जैसा आप सभी जानते है कि गोचर का फल हमेशा अपनी चंद्र राशि से देखें और आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है ।
किसी भी ग्रह का गोचर आपको तब अच्छे फल देने में सक्षम होगा जब वह आपके कुंडली में अच्छे होंगें ।
शुक्र देव का धनु में गोचर से किन किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा चाहे वो व्यापारिक हो , धन से जुड़े हो , घर से जुड़ी खुशियां हो या वैवाहिक जीवन हो ।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के जातक के लिए शुक्र पंचम भाव और द्वादश भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में गोचर किए है उसका लाभ मिथुन राशि वालो को
- वैवाहिक जीवन उत्तम होगा। मधुरता बनी रहेगी और आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगें और यदि आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो जा सकते है।शादी विवाह में सामिल हो सकते है ।
- शुक्र से जुड़े आपका दैनिक रोजगार है जैसे आपका ब्यूटी पार्लर का काम है , महिलाओं से जुड़ी सामग्री जैसे कॉस्मेटिक , कपड़े , चूड़ियां और भी साज सामान होते है यदि उनका व्यवसाय है तो आपका दैनिक रोजगार ने वृद्धि होगा ।
- आप फैशन डिजाइन, होटल मैनेजमेंट , इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े है तो आपको लाभ प्राप्त होगा ।
- आपका बिजनेस एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का है तो आपको लाभ प्राप्त होगा ।
- आप छात्र है और विदेश में शिक्षा के लिए जाना चाहते है तो जरूर कोशिश कीजियेगा ।
- शुक्रदेव आपके लगन को देख रहे है तो आपका आकर्षण और झुकाव भोग विलास के तरफ होगा ।
- आप ब्रांडेड वस्तुओं के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा ।
सिंह राशि :-
सिंह राशि के जातक के लिए कर्म भाव और पराक्रम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में है । सिंह राशि के लिए शुक्र देव सम है और केंद्र के मालिक होकर त्रिकोण में जाना अच्छा योग है ।
- कर्म भाव के स्वामी होने के कारण आप का बिजनेस हो या व्यापार दोनो में वृद्धि का योग रहेगा । आपको आपके मन चाहा नौकरी और पदोन्नति प्राप्त होगी ।
- शुक्र देव चुकी पराकर्म भाव के स्वामी है अतः आप अपने पराक्रम के दाम पर आपने कर्म क्षेत्र को बेहतरीन कर पायेंगे।
- आप यदि ग्लैमर वर्ल्ड , टीवी, मीडिया से जुड़े काम यदि करते है तो आप को लाभ प्राप्त होगा ।
- आपके आय में वृद्धि होगी या आपको नहीं ऑपर्च्युनिटी प्राप्त होंगे और आपके इनकम में वृद्धि होगी ।
- पंचम भाव में शुक्र देव के गोचर से आक्समिक लाभ प्राप्त होगा ।
- आप यदि शेयर ट्रेडिंग करते है या आप लॉटरी, जुआ, सत्ता आदि में लाभ के योग है***** पैसा आपका है अतः ध्यान आप रखें।
- आपके छोटी यात्रा के योग है और आपके भाई बहन के साथ अच्छे संबंध रहेगा और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा ।
कन्या राशि :-
कन्या राशि के लिए शुक्र देव भाग्य भाव और धन भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में गोचर करेंगें ।
- कन्या राशि के जातक को भाग्य का सम्पूर्ण साथ प्राप्त होगा और जातक अपने भाग्य का साथ प्राप्त कर अपने कर्म में आगे बढ़ेगा ।
- मन चाहा नौकरी मिल सकती है या प्रमोशन मन चाहा प्राप्त हों सकता है ।
- अपने कर्म के दम पर धन संजय करने में सक्षम होंगें ।
- भौतिक सुख प्राप्त होगा और यदि आप घर लेना चाहते है या गाड़ी लेना चाहते है तो कोशिश कीजिए अच्छा समय है ।
- जनता का साथ प्राप्त होगा यदि आप राजनीति से जुड़े है और माता का स्वस्थ उत्तम रहेगा ।
- कुटुंब परिवार का साथ प्राप्त होगा । अपने व्यवहार से आप मान सम्मान प्राप्त करेंगे।
तुला राशि :-
तुला राशि में शुक्र देव लग्नेश है और अष्टम भाव के स्वामी भी है और पराक्रम भाव में विराजमान होंगें ।
लग्नेश का पराकर्म भाव में जाने से परिश्रम बहुत करना होगा परंतु मिलेगा सब कुछ आपको ।
- आपका रुझान ग्लैमर की तरफ जायदा रहेगा । अच्छा खाना , रहना और अच्छा पहना , घूमने जाना के तरफ आप आकर्षित होंगें ।
- आपका वैवाहिक जीवन उत्तम और मधुमय रहेगा ।
- आपका दैनिक रोजगार अच्छा रहेगा परंतु आपको थोड़ा परिश्रम करना होगा ।
- अपने पराकर्म से अच्छे फल प्राप्त करने में सक्षम रहेगें । जीवन में आ रहे परेशानी , रुकावट और टेंशन को दूर करेंगें ।
- छोटे भाई बहन के साथ आपका अच्छा संबंध रहेगा ।
- और आप छोटी यात्रा भी कर सकते है या कही घूमने भी जा सकते है ।
कुंभ राशि :-
कुंभ राशि के लिए भाग्य भाव और चतुर्थ भाव के मालिक होकर आय भाव में उत्तम योग बनेगा ।
- भाग्य का साथ क्या होता है आप अनुभव करेंगें । आप अपने भाग्य के दम पर भौतिक सुख प्राप्त करेंगें ।
- मनोकामना पूर्ति के भाव में शुक्र देव के होने से आप अपनी इच्छा से और सुसज्जित ढंग से अपने कार्य करने में सक्षम होंगें ।
- यदि आप घर या गाड़ी लेना चाहते है तो जरूर कोशिश कीजिए लाभ प्राप्त होगा ।
- आपको आपकी माता का और जनता का दोनो का साथ प्राप्त होगा ।
- मित्रो के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और आपका सामाजिक दायरा बड़ेगा ।
- एक से अधिक आय के स्त्रोत प्राप्त होंगें ।
- आपके घर में धार्मिक अनुष्ठान होने की संभावना है । आपका कोई धर्म स्थल जाने का कार्यक्रम बन सकता है ।
शुक्र देव को अच्छा करने का उपाय :-
- मातारानी के मंदिर जाएं । और अपने साथ लाल पुष्प , इत्र और कुछ मीठा जरूर लेकर जाएं ।
- मातारानी की पूजा उपासना , व्रत और मंत्र अच्छे फल ही प्राप्त करेंगें ।
- आप छोटी बच्ची को खिला सकते है कन्या यदि 9 वर्ष से कम हो तो अति उत्तम ।
- परफ्यूम (perfume) का इस्तमाल करें । और अपने घर और समान को सुसज्जित रखें।
- आप स्त्री का सम्मान करें।
शुक्र देव कुंडली के लिए अकारक ( अच्छे न ) हो तब
- आपको शुक्र देव के समान का दान करने से अच्छा लाभ प्राप्त होगा जैसे आप शुक्रवार को दही , चावल चीनी और कपूर दान कर सकते है ।
- आप गाय को आटा और गुड़ खिला सकते है ।
- आप स्त्री का सम्मान करें।
- मातारानी v लक्ष्मी मां की पूजा जरूर करें ।
उम्मीद है मेरे द्वारा दी हुई जानकारी आपको पसंद आई होगी
धन्यवाद
Happy Beginning...
आचार्या सांत्वना के द्वारा दिए जाने वाले सेवा व सर्विसेज (Services from Acharya Santwwana )
सबसे महत्वपूर्ण:-
1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।
My Email is santwanadutta1974@gmail.com
.png)
0 टिप्पणियाँ