प्रिय पाठक
नमस्कार ।आज फिर से गोचर की बात होगी आज बात होगी शनि देव की । उनका गोचर उनके मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर 30 साल बाद हो रहा है शनि देव का गोचर ।
गोचर का पूर्ण फल तब मिलता है जब शनि देव आपके जन्म कुंडली में भी अच्छे हो जैसे 6-8-12 में न हो और न ही 1 ( मेष ) नंबर की राशि में हो ।
गोचर हमेशा अपनी चंद्र राशि से ही देखना चाहिए।
किन - किन राशि को मिलेगा शनि देव का आशीर्वाद :-
मेष राशि :-
मेष राशि के लिए शनि देव कर्म भाव और आय भाव के मालिक है तो मेष राशि के लिए शनि का गोचर बहुत अच्छे लाभ लेकर आयेंगे।
आप नौकरी कर रहे है या व्यवसाय आपको आपके मन अनुसार लाभ और प्रमोशन प्राप्त होगा ।
आपके व्यापार में वृध्दि होगी या आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते है ।
आपके भाई - बहन मित्रों का साथ प्राप्त होगा ।
आपके न्यायप्रिय व्यक्तित्व के कारण आप समाज में , कुटुंब परिवार में सम्मान के अधिकारी होंगें।
शनि देव आपको आकस्मिक लाभ देने में सक्षम होंगें जिससे आपके आय में वृद्धि होगी ।
आप सभी प्रकार के टेंशन - डिप्रेशन और कार्यों में आ रही रुकावट दूर होगी ।
आप यदि विधार्थी है तो आप के लिए अच्छा समय और यदि आप किसी भी प्रकार से रिसर्च से जुड़े है या आप Occult Science जैसे ज्योतिष , रिसर्च से जुड़ना चाहते है या आप इस क्षेत्र से जुड़े है तो आपके लिए अच्छा योग है ।
वृषभ राशि :-
वृषभ राशि के लिए शनि कर्म भाव में सस महापुरुष राजयोग का निर्माण करेंगें और साथ ही भाग्य के मालिक है जो की बहुत अच्छा योग रहेगा ।
वृषभ राशि के जातक को नौकरी ने प्रमोशन और मन के मुताबिक ट्रांसफर के योग बनेंगे ।
वृषभ राशि के जातक को उनके व्यापार वृद्धि में उनके भाग्य का भी साथ प्राप्त होगा ।
यदि वृषभ राशि वाले घर , जमीन और गाड़ी लेना चाहते है तो जरूर लीजिए आपको आपके भाग्य का भी साथ प्राप्त होगा ।
जनता का साथ प्राप्त होगा और आपकी माता के साथ संबंध और माता का स्वास्थ अच्छा रहेगा ।
यदि आपका व्यवसाय विदेश से जुड़े है यानी एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का काम है तो आपको लाभ प्राप्त होगा ।
आपको फिजूल खर्चे से राहत मिलेगी और आप इन्वेस्टमेंट कर सकते है ।
धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी या आप कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते है या धार्मिक यात्रा कर सकते है ।
मिथुन राशि :-
मिथुन राशि के जातक के लिए शनि भाग्य भाव और अष्टम भाव के मालिक हैं।
शनि देव का आशीर्वाद आपको मिलेगा देर से ही सही आपको मिलेगा भाग्य का साथ ।
आपके घर में धार्मिक अनुष्ठान होंगें या आप धार्मिक यात्रा करेंगें ।
आपके रुके हुए कार्य बनेंगे और जीवन में आ रही रुकावट दूर होगी ।
आप यदि इंश्योरेंस से जुड़े कार्य करते है या फिर आप Occult Science से जुड़े कार्य करते है या करना चाहते है तो ये आपके लिए अच्छा समय है ।
आपको आपके ससुराल से मान समान प्राप्त होगा और आपको Inheritance Property भी मिल सकती है ।
तुला राशि :-
तुला राशि के लिए शनि देव पंचम भाव में आयेंगे और चतुर्थ भाव के भी स्वामी है । बहुत अच्छा योग है पंचमेश का पंचम भाव में होना ।
आकस्मिक धन लाभ के योग का निर्माण करेंगें और आपके आय भाव में वृद्धि होगी ।
शिक्षा में लाभ प्राप्त होगा । संतान से जुड़ी कोई समस्या है तो खत्म होगी ।
बड़े भाई बहन , मित्र के साथ अच्छा संबंध रहेगा ।
सामाजिक दायरा बढ़ेगा और समाज और कुटुंब परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा ।
आपका दैनिक रोजगार बढ़ेगा और साथ साथ आय भी बढ़ेगी और साथ साथ आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।
आप यदि पार्टनरशिप में अपने काम को आगे बढ़ना चाहते है तो आप की सकते है ।
घर , गाड़ी और जमीन खरीदने का योग बनेगा ।
वृश्चिक राशि :-
वृश्चिक राशि के लिए शनि चतुर्थ भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में राजयोग का निर्माण करेंगें बहुत ही अच्छा योग होगा ।
आपका जॉब हो या व्यवसाय बहुत अच्छा रहेगा । तरक्की और उन्नति चौतरफा मिलेगा ।
आपको आपके मन के मुताबिक ट्रांफर मिल सकता है या प्रमोशन मिल सकता है ।
आप यदि बहुत दिनो से घर , गाड़ी या जमीन लेने की सोच रहे है तो प्रयास कीजियेगा ।
जनता का साथ प्राप्त होगा और उच्च पद प्राप्त कर सकते है ।
आप यदि उच्च पद या प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तयारी कर रहे है तो परीक्षा में पूरी तयारी के साथ दीजिए सफलता का योग है ।
आपका न्यायप्रिय व्यक्तित्व आपको समाज में एक अलग ही स्थान प्रधान करेंगे ।
मकर राशि :-
मकर राशि के लिए शनिदेव लग्नेश होकर धन भाव में जा रहे है बहुत ही उत्तम योग ।
आपके जीवन से धन से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या दूर होगी जो आप पिछले 5 वर्षो से सामना कर रहे थे ।
आपका न्यायप्रिय व्यक्तित्व के कारण आपका आपके कुटुंब परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा ।
आप यदि बहुत दिनो से घर खरीदने का विचार कर रहे थे तो कोशिश कीजिए शनि देव आपको आपके सपनों का घर खरीदने में मदद करेंगें ।
आपके जीवन से परेशानी , रुकावट , टेंशन और डिप्रेशन शनि देव दूर करेंगें ।
आपको Inheritance Property मिलने की संभावना है ।
आप यदि इंश्योरेंस से जुड़े है या गुप्त संस्था से जुड़े है या Occult Sciences से जुड़े है तो ये आपके लिए अच्छा समय है ।
आपके लिए निर्णय से आपको आपके व्यवसाय में उन्नति होगी और आप अपने व्यापार का विस्तार कर पाएंगे ।
कुंभ राशि :-
कुंभ राशि के लिए शनि का गोचर अपने ही राशि में होने से शनि राजयोग का निर्माण करेंगें ।
आपको शनि न्यायप्रिय बनाएंगे जिसके कारण आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके द्वारा लिए गए निर्णय भी दूसरों के लिए मान्य होंगें ।
आपके कर्म क्षेत्र में उन्नति होगी चाहे वो नौकरी हो या व्यवसाय ।
आपको आपके मन पसंद का पद प्राप्त होगा ।
आप यदि छात्र है और प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे है तो जरूर कीजिए और सफलता के योग है ।
शनि आपको आपके मेहनत अनुसार लाभ दिलाते नजर आएंगे ।
यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करते है तो आपको लाभ प्राप्त होगा ।
आपके छोटे भाई बहन से संबंध अच्छे रहेगें और उनका जीवन भी अच्छा रहेगा ।
शनि को अच्छा करने के उपाय :-
शनि आपको आपके मेहनत अनुसार लाभ दिलाते नजर आएंगे ।
यदि आप विदेश से जुड़े कार्य करते है तो आपको लाभ प्राप्त होगा ।
आपके छोटे भाई बहन से संबंध अच्छे रहेगें और उनका जीवन भी अच्छा रहेगा ।
शनि को अच्छा करने के उपाय :-
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दिया प्रज्वलित कीजिए ।
शनिवार के दिन मंदिर के बाहर जो गरीब लोग या भिखारी बैठे है उनको कुछ तला हुआ समान खिलाए ।
शनिवार के दिन शनि देव के मंदिर जाएं और शनि देव के पैरों पर तेल और काला तिल चढ़ाए ।
आपको अपने से नीचे काम करने वाले लोगों की मदद करनी चाहिए । उनका अपमान कभी न करें ।
वृद्ध और बुजुर्ग का अपमान कभी न करें ।
सूर्यास्त के बाद आप शनि देव के मंत्रों का जाप कर सकते है।
उम्मीद है मेरे द्वारा दी हुई जानकारी आपको पसंद आई होगी
धन्यवाद
Happy Beginning...
आचार्या सांत्वना के द्वारा दिए जाने वाले सेवा व सर्विसेज (Services from Acharya Santwwana )
सबसे महत्वपूर्ण:-
1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।
My Email is santwanadutta1974@gmail.com
.png)
0 टिप्पणियाँ