प्रिय पाठक ,
नमस्कार ।
आज इस पोस्ट में फिर से अच्छी जानकारी साझा करूंगी ।आज उन लोगों की बात होगी जो कर्ज व् लोन ले लेते है परंतु समय पर चुका नही सकते हैं ।
आज कल के परिवेश में चाहे घर लेना हो, गाड़ी लेना हो या फिर घर के समान भी जैसे टेलीविज़न फ़्रिज और सोफा सभी आजकल EMI पर मिलते है ।
हम सब अपने सामाजिक स्तर को बनाए रखने के लिए घर का हर समान लोन पर ले लेते है ।
कभी कभी अपने कार्य या बिजनेस को बढ़ाने के लिए या फिर बहुत ऐसे काम भी होते है जब हमें मजबूरी में कर्ज लेना पड़ता है ।
कर्ज लेने के समय हमें पूरा यकीन होता है कि हम इस लोन को जल्द से जल्द चुका दूंगा या दूंगी परंतु कभी कभी हमारी परस्थिति ऐसी बन जाती है या यूं कहूं ऐसा फंस जाते है कि लिया गया कर्ज बहुत मुस्किल ही नहीं लाख प्रयास के बाद भी नामुमकिन सा लगने लगता है ।
आज इस पोस्ट में बात करेंगें कि सबसे पहले लोन लेने के समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।
1) लोन किस दिन लेना है ? kis din loan lena chahiye ( favourable day for taking loan )
2) लोन क्या शुभ समय में लेना चाहिए ? Shubh samay me loan lena chahiye (auspicious time for taking loan )
3) लोन क्या शुभ तारीख़ को लेना चाहिए ? Loan kis favorable date ko lena chahiye ( favourable date for loan )
1) लोन व् कर्ज किस दिन लेना चाहिए ?? Loan kis din lena chahiye ?
वैसे सप्ताह के सात दिन सभी शुभ होते है परंतु लोन या कर्ज आपको जो सौम्य दिन जैसे
सोमवार
बुधवार
गुरुवार
शुक्रवार
को ले सकते है । आपको रविवार , मंगलवार और शनिवार लोन लेना नहीं चाहिए खास कर आप शनिवार को लोन कभी भी नही लेना चाहिए माना जाता है यदि आप शनिवार को कोई भी काम करते है तो वो लंबे समय के लिए होता है ।
2) क्या लोन शुभ समय में लेना चाहिए ? Kya Loan subh muhrat me lena chahiye ?
जी हां आपको लोन हमेशा शुभ मूहर्त देख कर ही लेना चाहिए । हर दिन शुभ मुहूर्त, अमृत मुहूर्त और लाभ मुहूर्त आता है आप यदि इस समय लोन लेते है तो लोन चुकाने आसान होता है ।
नोट (Note) :- राहु काल हर दिन 2घंटे का होता ही होता है अतः राहु काल के समय लोन लेने से बचें ।
3) क्या लोन शुभ तारीख़ (Date ) को लेना चाहिए ?? kya loan shubh tarikh ko lena chahiye ??
जी हां आप लोन लेने समय तारीख़ का भी ध्यान रखें और भी उत्तम होगा ।
आए जानते है किस नंबर के लिए कौन सा नंबर वा तारीख़ शुभ होता है और कौन सा नहीं ।
Number 1 :-
1,10,19,28,2,11,20,29,3,12,21,30,5,15,23,9,18,27.
Number 2 :-
1,10,19,28,2,11,20,29,3,12,21,30,9,18,27
Number 3 :-
1,10,19,28,2,11,20,29,3,12,21,30, 9,18,27
Number 4
4, 13, 22,31, 5,14,23,6,15,24,7,16,25
Number 5
1,10,19,28, 4,13,22,31,5,14,23,6,15,24,7,16,25,8,17,26
Number 6:-
4,13,22,31, 5,14,23, 6,15,24, 7,16,25, 8,17,26
Number 7
4,13,22,31,5,14,23,6,15,24,7,16,25,8,17,26
Number 8:-
5,14,23, 6,15,24, 7,16,25, 8,17,26
Number 9 :-
1,10,19,28,2,11,20,29,3,12,21,30,5,15,23,9,18,27
आप अपने Date of Birth (जन्म दिन ) के अनुसार लोन की तारीख़ का चुनाव कर सकते है ।
नोट : यदि आपके Destiny number और Date of birthday Number अलग अलग है तो आप अपना Destiny Number की तारीख ले सकते है।
उपाय क्या करें कर्ज मुक्ति के लिए?
आपने लोन तो ले लिया परंतु बहुत कोशिश के बाद भी लोन नही चुका पा रहे है तो एक आसान उपाय जो आपको मंगलवार के दिन करना होता है।
हनुमान जी की पूजा और आराधना से ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।
आपको क्या क्या करना है जानते है ??
- सबसे पहले आपको मन्नत मांगना है कि ये पूजा कर्ज मुक्ति के लिए है और हनुमान जी आपके कर्ज उतारने में या कर्ज मुक्त करने में आपकी सहायता करें।
- उसके बाद आपको कम से कम 7 मंगलवार आपको ये पूजा का काम करना है आपकी परस्थिति बनेगी जिससे आप अपना लोन चुकाने में सक्षम हो पाएंगे।
- आपको मंगलवार के दिन एक लाल कपड़ा लेना है आधा मीटर का और उस पर आपको ५ फल लेना है। फल में अनार या सेब जरूर होना चाहिए। दक्षिणा स्वरुप आप 11 रुपया या श्रद्धा अनुसार रखें।
- मंगलवार को आपको हनुमान जी की विधिवत पूजा करना है जैसे हनुमान चालीसा का पाठ , हनुमान अष्टक का पाठ , भोग और आरती कीजिये। ( नोट :- आरती के बिना पूजा सम्पन्न नहीं माना जाता है।
- हनुमान जी के मंत्रों का जाप 21 या 108 बार करें।
- भोग में घर में कुछ मीठा बना कर रख सकते है।
इस तरह आपको ये पूजा करनी है और हनुमान जी से प्रार्थना करनी है कि जल्द से जल्द आपके ऊपर जो भी कर्ज है वो समाप्त हो जाएं।
उम्मीद है मेरे द्वारा दी हुई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
धन्यबाद।
कौन सा ग्रह है जो आपके भाग्य विधाता है ?? भाग्य का साथ पाने के लिए उपाय जरूर करें।
आचार्या सांत्वना के द्वारा दिए जाने वाले सेवा व सर्विसेज (Services from Acharya Santwwana )
सबसे महत्वपूर्ण:-
1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।
My Email is santwanadutta1974@gmail.com
.png)
0 टिप्पणियाँ