GOOGLE ANALYTICS TAG

सिंह ,कन्या ,तुला और वृश्चिक राशि कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?? कुछ बातों का ध्यान रखें ।


 प्रिय पाठक,

नमस्कार। 



 आज इस पोस्ट मे अगस्त 2023 का महिना सिंह ,कन्या ,तुला और वृश्चिक राशि  के लिए कैसे रहेगा। 

जैसा आप जानते है कि गोचर का फल आपको तभी प्राप्त होता है जब आपकी कुंडली में उसका प्रभाव अच्छा हो। 

पहले ग्रह गोचर की बात होगी। जैसा जानते है कि 


1) गुरु और राहु अभी भी आपके लगन में है यानी मेष राशि में और केतु तुला राशि में है। 

2) कर्क  राशि मे सूर्य देव विराज वान रहेंगें। 

3) सिंह राशि में शुक्र देव, बुध देव और मंगल देव स्थित है। 

4) शनि अपने मूल त्रिकोण  राशि मे स्थित है। 

5) चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगें। 


आईये जानते है कि ये महिना सभी राशि के लिए कैसा रहेगा और क्या उपाय करें। सिंह राशि

सिंह राशि :-

स्वभाव और स्वास्थ :- 

सिंह राशि के जातक का स्वभाव में गर्मी रहेगी गुस्सा पर नियंत्रण रखें। निर्णय उत्तम रहेगा ।
 आप का मन घूमने- घमाने, मस्ती करने के तरफ झुकाव रहेगा।
और आपको स्वास्थ पर ध्यान रखें । लापरवाही  नहीं करनी है।  हड्डी से जुड़ी समस्या होगी
। सर दर्द से जुड़ी समस्या रहेगी।

शिक्षा :- यदि आप क्षेत्र  है तो पढाई में मन लगा कर पढ़ना है क्युंकि मन में भटकाव रहेगा।
  विदेश जाना चाहते है तो प्रबल योग है।

प्रेम और वैवहिक जीवन :-
प्रेम के संबंध में अच्छा समय है  परंतु एक से अधिक व्यक्ति विशेष से    लगाव 
  समस्या का कारण बन सकती है। विवाह के योग है और वैवहिक जीवन को संभलना है। 
तनाव हो सकता है। झगड़े को सुलझाना है अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है।

नौकरी और व्यवसाय :-
नौकरी और व्यवसाय उत्तम रहेगा। मन चाहा तरक्की के योग बने हुए है। जिन लोगों का काम मीडिया, 
होटल, फिल्म इंडस्ट्रीज, कपड़े का काम आदि के लिए अच्छा समय है।

धन और भाग्य :- आय और धन की स्थिति अच्छी ही रहेगी। आपके अलग आय के साधन उपलब्ध होंगें।
 भाग्य का साथ आपको प्राप्त होगा और आपके काम बनेगें।

उपाय :-
सूर्य को जल चढ़ाये और उनके मंत्रों का जाप करें।
मन्दिर जाएं और केसर या हल्दी का तिलक लगाए।
गाय को हरा चारा खिला सकते है।

कन्या  राशि :-

स्वभाव और स्वास्थ :-
स्वभाव हमेशा की तरह अच्छा ही रहेगा और स्वास्थ पर ध्यान देना है । किसी भी प्रकार की समस्या
 होने पर अपना टेस्ट जरूर करवा लीजिये । तवच से जुड़ी समस्या और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

शिक्षा :-
शिक्षा अच्छा रहेगा। आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना है और मेहनत करनी है 
विदेश जाने का योग बना हुआ है आप उच्च  शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जा सकते  है।

प्रेम और वैवहिक जीवन :- प्रेम के मामले मे सजग रहना है और किसी भी प्रकार का अहम
 आपके रिश्ते पर भारी पड़ सकता है।
वैवहिक जीवन को संभलना है। गुस्सा और झगड़े आपके अलगाव का कारण बन सकते है अतः
अपने जीवन साथी की भी बात सुने और अपने रिश्तों के प्रति सजग रहें।

नौकरी और व्यवसाय :-
नौकरी अच्छी रहेगी और मन के अनुसार जॉब मे तरक्की और उनत्ति रहेगी  
और व्यवसाय में अपने से बड़े की सालह लीजिये। विदेश से जुड़े कार्य है या विदेशी
 कंपनी मे काम कर रहे है तो अच्छा योग है।

धन और भाग्य :-
धन की स्तिथि संभलना है। खर्च बढ़ेंगे। अपने मन पर नियंत्रण रखें और 
अपने मेहनत पर विश्वास रखीये।

उपाय :-
सूर्य को जल  चढ़ाये और सूर्य के मंत्रो को जाप करें
मंगल को शांत करें। मन्दिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ रोज करें।

तुला राशि :-

स्वभाव और स्वास्थ :-
स्वभाव और मन को दोनों शांत ही रहेगा।  और कोई भी निर्णय अपने से
 बड़े की सहायता से  लीजिये। स्वास्थ उत्तम रहेगा।

शिक्षा :-
पढ़ाई अच्छी रहेगी। सफलता के योग है। मन में भटकाव रहेगा परंतु  अच्छे परिणाम प्राप्त होंगें।

नौकरी और व्यवसाय :-
नौकरी अच्छी रहेगी परंतु यदि आप सरकार से जुड़े काम कर रहे या सरकार में है तो
 कोई भी निर्णय संभल कर लेना है। मान हानि या बेवजह परेशानी हो सकती है।
सूर्य देव को जल चढ़ाये और गायत्री मंत्रों का जाप करें।

प्रेम और विवाह :-
प्रेम के मामले में समय उत्तम  है। अपने साथी के प्रति ईमंदार रहे। मन चंचल रहेगा।    
विवाह के योग बने हुए है । वैवहिक सुख उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार के भ्रम में न रहे ।

धन और भाग्य :-
धन के मामले मे समय बहुत अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा 
और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगे। आय के साधन मे वृद्धि रहेगी ।
भाग्य का साथ प्राप्त होगा। सोच समझ कर काम कीजिये सफलता आपके कदम चूमेगी।

उपाय :-
  हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कबूतर को दाना डाले।
गली के कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक  राशि :-

स्वभाव और स्वास्थ :-
आपका स्वभाव और मन अच्छा रहेगा और आप अपने कर्म के प्रति सजग रहेगें
 और अपने दम पर अपने भाग्य जी निर्माता बनेगें।
स्वास्थ पर ध्यान रखना है यदि कोई बड़ी बीमारी जैसे diabetes, BP और
 कुछ भी हो अपना ख्याल रखना है और समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी है।

शिक्षा :-
शिक्षा की स्थिति उत्तम रहेगा। कोई भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगिता परीक्षा
 में अच्छा करने का योग। मन लगा कर पढाई कीजिये। शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग है।

प्रेम और विवाह :-
प्रेम के मामले में सावधानी रखना है। अपने रिश्तों को संभाले। वैवहिक सुख उत्तम रहेगा।

धन और भाग्य :- धन की स्थिति टिक रहेगी।  धन संचय में रुकावट होगी ।  
भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेंगे। 

उपाय :- 
मंदिर जाएँ और अपने साथ कुछ मीठा और केला भोग स्वरुप लगाएं।
पूरा सावन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।  

 उम्मीद है आपको जानकारी पसंद आयी होगी। 
धन्यवाद ! 




आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


आचार्या सांत्वना के द्वारा दिए जाने वाले सेवा व सर्विसेज (Services from Acharya Santwwana )

सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।

My Email is santwanadutta1974@gmail.com







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ