प्रिय पाठक,
नमस्कार।
आज इस पोस्ट मे अगस्त 2023 का महिना मेष , वृषभ ,मिथुन और कर्क राशि के लिए कैसे रहेगा।
जैसा आप जानते है कि गोचर का फल आपको तभी प्राप्त होता है जब आपकी कुंडली में उसका प्रभाव अच्छा हो।
पहले ग्रह गोचर की बात होगी। जैसा जानते है कि
1) गुरु और राहु अभी भी आपके लगन में है यानी मेष राशि में और केतु तुला राशि में है।
2) कर्क राशि मे सूर्य देव विराज वान रहेंगें।
3) सिंह राशि में शुक्र देव, बुध देव और मंगल देव स्थित है।
4) शनि अपने मूल त्रिकोण राशि मे स्थित है।
5) चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेंगें।
आईये जानते है कि ये महिना सभी राशि के लिए कैसा रहेगा और क्या उपाय करें।
मेष राशि :-
स्वभाव और स्वास्थ :-
मेष राशि का व्यक्तित्व उत्तम रहेगा। आपको कोई भी तथ्य को सोच विचार कर निर्णय लीजिये
और आपको स्वास्थ अच्छा रहेगा। लापरवाही नहीं करनी है।
शिक्षा :-
यदि आप क्षेत्र है तो पढाई में मन लगा कर पढ़ना है क्युंकि मन में भटकाव रहेगा। विदेश जाना चाहते है तो योग है।
प्रेम और वैवहिक जीवन :-
प्रेम के संबंध में अच्छा समय है परंतु एक से अधिक व्यक्ति विशेष से लगाव समस्या का कारण बन सकती है।
विवाह के योग है और वैवहिक जीवन अच्छा ही रहेगा ।
नौकरी और व्यवसाय :-
नौकरी और व्यवसाय उत्तम रहेगा। मन चाहा तरक्की के योग बने हुए है।
धन और भाग्य :- आय और धन की स्थिति अच्छी ही रहेगी। आपके अलग आय के साधन उपलब्ध होंगें। भाग्य का साथ आपको प्राप्त होगा और आपके काम बनेगें।
उपाय :-
सूर्य को जल चढ़ाये और उनके मंत्रों का जाप करें।
मन्दिर जाएं और केसर या हल्दी का तिलक लगाए।
गाय को हरा चारा खिला सकते है।
वृषभ राशि :-
स्वभाव और स्वास्थ :-
स्वभाव हमेशा की तरह अच्छा ही रहेगा और स्वास्थ पर ध्यान देना है । किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपना टेस्ट जरूर करवा लीजिये । राहु और केतु के होने से बीमारी का पता जल्दी नही चलता है।
शिक्षा :-
शिक्षा अच्छा रहेगा। आपको अपने मन पर नियंत्रण रखना है और मेहनत करनी है विदेश जाने का योग बना हुआ है आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जा सकते है।
प्रेम और वैवहिक जीवन :- प्रेम के मामले मे उत्तम योग है परंतु अपने साथी के प्रति इमानदार रहें।
वैवहिक जीवन उत्तम रहेगा अपने जीवन साथी की भी बात सुने और अपने रिश्तों के प्रति सजग रहें।
नौकरी और व्यवसाय :-
नौकरी और व्यवसाय में अपने से बड़े की सालह लीजिये और धर्य और मेहनत के साथ काम करें।
धन और भाग्य :-
धन की स्तिथि अच्छी रहेगी परंतु अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें।
भाग्य का पूर्ण रूप से साथ प्राप्त होगा और आपको मन चाहा तरक्की और उन्नति प्राप्त होगी।
उपाय :-
मंगल को शांत करें। मन्दिर जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ रोज करें।
मिथुन राशि :-
स्वभाव और स्वास्थ :-
स्वभाव और मन को शांत रखें और कोई भी निर्णय सोच समझ के लीजिये।
स्वास्थ मे आँखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है और maigrain और सरदर्द से अपने को बचाएं।
शिक्षा :-
पढ़ाई में मन नहीं लगेगा अतः आपको बहुत मेहनत करनी है। उच्च शिक्षा का योग ये महीने है आप मास्टर की डिग्री के लिए जा सकते है।
नौकरी और व्यवसाय :-
नौकरी अच्छी रहेगी। शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगें। व्यवसाय भी उत्तम रहेगा। कोई भी नया निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर करें।
प्रेम और विवाह :-
प्रेम के मामले मे सतर्कता बरतनी है। विवाह के योग बने हुए है । वैवहिक सुख उत्तम रहेगा।
धन और भाग्य :-
धन के मामले में थोड़ी परेशानी रहेगी धर्य रखिये। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। भाग्य का साथ देर से ही सही परंतु मिलेगा जरूर ।
उपाय :-
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कबूतर को दाना डाले। गली के कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
कर्क राशि :-
स्वभाव और स्वास्थ :-
अपने मन को शांत रखे और क्रोध से बचें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
अपना स्वास्थ का ध्यान रखें और इस मौसम मे अपना ध्यान रखें।
शिक्षा :-
शिक्षा की स्थिति उत्तम रहेगा। कोई भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा करने का योग।
प्रेम और विवाह :-
प्रेम के मामले में स्थिति उत्तम रहेगी। अपने रिश्तों के प्रति इमानदार रहें।
विवाह की स्थिति अच्छे रहेंगें अपने जीवन साथी को अपने जीवन में महत्व दीजिये। उनकी बातों को सुनिये।
धन और भाग्य :- धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी रहेगी। धन संचय में मदद मिलेगी। भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेंगे।
उपाय :-
मंदिर जाएँ और अपने साथ कुछ मीठा और केला भोग स्वरुप लगाएं।
पूरा सावन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुछ बातों का ध्यान रखें
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है।
आचार्या सांत्वना के द्वारा दिए जाने वाले सेवा व सर्विसेज (Services from Acharya Santwwana )
सबसे महत्वपूर्ण:-
1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।
My Email is santwanadutta1974@gmail.com


0 टिप्पणियाँ