GOOGLE ANALYTICS TAG

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि में बनायेगें राजयोग । राशि अनुसार करें उपाय -राजयोग का पूर्ण फल लेने के लिए।

 प्रिय पाठक,

नमस्कार।


आज इस पोस्ट में मंगल देव के गोचर की बात करूँगी। मंगल देव 1 जून से ही अपने राशि मेष राशि में गोचर कर रहें है। मंगल का गोचर 1 जून 2024 । किन -किन राशियों का होगा लाभ।

जब भी कोई राशि यदि अपने राशि में या अपने उच्च राशि में हो तो पंचमहापुरुष योग में से एक योग का निर्माण करते है जिसको रुचक महापुरुष राजयोग कहते है और ये योग केंद्र भाव 1-4-7-10 में बनता है ।


हमेशा इस बात का ध्यान रखना होता है कि आपकी जन्म कुंडली में यदि मंगल देव की स्थिति अच्छी हो तभी आपको गोचर का सही और अच्छा फल प्राप्त होगा जैसे
  • मंगल देव कारक ग्रह हो ।
  • मंगल देव अपने मित्र राशि में हो जैसे
  • मंगल देव अपने राशि और उच्च के हो ।
  • मंगल देव नीच राशि के न हो और
  • डिग्री उनकी अच्छी होनी चाहिए।
मंगल का सभी राशि पर प्रभाव कैसा रहेगा आये जानते है :-

मेष राशि ( Mesh Rashi ):-

मेष राशि में मंगल लग्न और अष्ठम भाव के स्वामी है और मंगल यहाँ से चतुर्थ , सप्तम और अष्टम भाव को देखते है :-

  • मंगल मेष राशि में होने से जातक ऊर्जावान होगा।
  • आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रशंसनीय होगी ।
  • आपका को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और यदि आप घर लेना चाहते है तो आप प्रयास जरूर कीजिए ।
  • जनता का साथ प्राप्त होगा ।
  • जीवन में आने वाले अवरोध दूर होंगें और आपको जीवन टेंशन और डिप्रेशन से मुक्ति मिलेगी ।
  • वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा और आप आपने जीवन साथी का आदर करें और उनकी बात सुने ।

नोट:-
मंगल देव का गोचर के लगन में होने के कारण क्रोध बढ़ सकता है और आपकी समस्या बढ़ सकती है अतः अपने मन को शांत रखें।
नोट :- आप अपना घर, गाड़ी और जमीन ख़रीद सकते है।

यदि आपके कुंडली में मंगल देव 6-8-12 भाव में है या नीच के है तो आप उपाय जरूर करें।
मेष राशि में अतः आपको उपाय करना चाहिए ताकि मंगल देव अपने राजयोग का सही फल दे पाए।

मंगल देव के उपाय :-
  1. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाये और लाल फूल और फल अर्पित करें।
  2. हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाए।
  3. हनुमान चालीसा और बजरंगवाण का पाठ जरूर करें।

कर्क राशि ( Kark Rashi ) :-

मंगल कर्क राशि में पंचम और दशम भाव का स्वामी होकर दशम भाव में है।

  • कर्म क्षेत्र से जुड़े सभी कार्यो में सफलता मिलेगी चाहें वो व्यापार हो या नौकरी। हाँ व्यापार से जुड़े निर्णय सोच समझ कर ले या फिर कुछ दिन के लिए रुक जाये।
  • भौतिक सुख जैसे बंगला , गाड़ी और भूमि का सुख प्राप्त होगा कहने का अर्थ ये है कि यदि आप प्रॉपर्टी लेना चाहते है या धर लेना चाहते है तो आप देख कर , समझ कर और सभी कागज़ात चेक करके ही ख़रीदे।
  • अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और व्यायाम आपके लिए लाभदायक होगा।
  • संतान की तरफ से अच्छा समाचार प्राप्त होगा।
  • आप यदि विद्यार्थी है तो समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

नोट:-

यदि आपके कुंडली में मंगल देव 6-8-12 भाव में है या नीच के है तो आपको उपाय जरूर करें।


मंगल देव के उपाय
  1. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाये और लाल फूल और फल अर्पित करें।
  2. शिवलिंग पर शहद की एक बूँद मिलकर जल अभिषेक करें।
सिंह राशि ( Singh Rashi ):-

सिंह राशि में मंगल चतुर्थ भाव और भाग्य स्थान का स्वामी होता है अतः अच्छा फल देंगें ।
  • मंगल देव आपके व्यापार वृद्धि और नौकरी में अच्छे फल देते नजर आयेगें और आपका प्रमोशन और ट्रांसफर भी हो सकता है।
  • आपको व्यापार और नौकरी में आपका आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
  • यदि आप घर लेने की सोच रहे है तो जरूर विचार कीजिये और लेने की कोशिश कीजिये परन्तु कागजात जरूर चेक करें।
  • आपके इनकम व् आय के स्त्रोत बढ़ेंगें।
  • आपके मित्रो और बड़े भाई का साथ प्राप्त हो होगा।
  • आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
नोट:-


यदि आपके कुंडली में मंगल देव 6-8-12 भाव में है या नीच के है तो आपको उपाय जरूर करें।

मंगल देव के उपाय
  1. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाये और लाल फूल और फल अर्पित करें।
  2. सूर्य को जल अर्पित करें और जल में लाल चंदन मिलकर अर्ध दें।

धनु राशि ( Dhanu Rashi ):-

धनु राशि में मंगल पंचम भाव में और बारवां भाव के स्वामी है :-

  • पंचम भाव में मगल यदि है तो आकस्मिक लाभ होगा आपको शेयर ट्रेडिंग ,जुआ , लॉटरी और सट्टा लाभ हो सकता है।
  • आपका एक से अधिक आय के स्त्रोत्र रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा होगा।
  • छात्रों के लिए अच्छा रहेंगे। यदि आप रिसर्च फील्ड से जुड़े है तो आपके लिए बहुत अच्छा है।
  • आपके सभी प्रकार के रूकावट और टेंशन दूर होगी।
  • आपका ससुराल से अच्छे सम्बंद रहेंगें।
  • छात्र यदि विदेश जाना चाहते है यात्रा के लिए या सेटलमेंट तो जरूर कोशिश कीजिये।
  • आपके खर्चे अधिक होंगे अतः अपने खर्चो पर नियंत्रण रखे।
नोट:-

यदि आपके कुंडली में मंगल देव 6-8-12 भाव में है या नीच के है तो आपको उपाय जरूर करें।

मंगल देव के उपाय
  1. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाये और पीला फूल और फल अर्पित करें।
  2. हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाए।
  3. हनुमान चालीसा और बजरंग वान का पाठ जरूर करें।

मकर राशि ( Makar Rashi ):-

मंगल का मकर राशि के जातक के लिए सम ग्रह होकर चतुर्थ भाव का स्वामी होकर और आय भाव के भी स्वामी होते है।
  • वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा परन्तु आप अपने जीवन साथी का आदर करें और उनकी भी सुने।
  • पार्टनरशिप अच्छी रहेगी और दैनिक रोजकार में उन्नति रहेगा।
  • भौतिक सुखो की प्राप्ति होगी आप को बंगाल , गाड़ी और भूमि का सुख प्राप्त रहेगा।
  • नौकरी और व्यवसाय में उन्नति और तरक्की पक्की है।
  • आय के स्त्रोत्र बढ़ेंगे आपको नए अवसर प्राप्त होगें।
  • आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपको आपके मित्रों का साथ प्राप्त होगा।
नोट:-

आपके कुंडली में मंगल देव 6-8-12 भाव में है या नीच के है तो आपको उपाय जरूर करें।

मंगल देव के उपाय

  1. शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाये और लाल फूल और फल अर्पित करें।
  2. मंदीर के बाहर बैठे गरीबों को कुछ मीठा खिलाये।

कुंभ राशि ( Kumb Rashi ):-

मंगल देव कुंभ राशि में दशम भाव के स्वामी पराक्रम भाव का स्वामी होकर मेष राशि में ही गोचर करेंगें।

कर्म क्षेत्र और नौकरी में परिश्रम के बाद ही प्राप्त होगा।
मंगल देव के कारण आप अपने को ऊर्जावान महसूस करेंगें परन्तु आप अपने गुस्से पर संयम रखे ताकि बनते काम बिगड़ न जाये। भौतिक सुख भूमि - भवन और वाहन की प्राप्ति का योग है। जनता के काम से जुड़े है तो वह लाभ का योग है। यदि आप विद्यार्थी है तो आपके लिए अच्छा समय है। आप उच्च शिक्षा के लिए जा सकते है। आकस्मिक धन लाभ के योग है परन्तु अपना पैसा बहुत सोच समझ कर लगाए।

नोट:-

यदि आपके कुंडली में मंगल देव 6-8-12 भाव में है या नीच के है तो आपको उपाय जरूर करें।

मंगल देव के उपाय

  1. शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाये और लाल फूल और फल अर्पित करें।
  2. हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाए।
  3. हनुमान चालीसा और बजरंग वान का पाठ जरूर करें।

मीन राशि ( Meen Rashi ) :-

मीन राशि के जातक के लिए मंगल देव भाग्य भाव का स्वामी और धन भाव के स्वामी है और धन भाव में विराजवान रहेंगें।
आप धन संजय कर पायेंगें। धन की स्थति अच्छी रहेगी। आपको अपने वाणी पर नियंत्रण रखना है नहीं तो बनते काम बिगड़ जायेंगें। आपको आकस्मिक धन लाभ का योग है आप शेयर ट्रेडिंग , सट्टा, जुआ और लॉट्री से धन प्राप्ति का योग है। सभी प्रकार के अवरोध को कम करने में सफल होंगें और किसी भी प्रकार की टेंशन या डिप्रेशन से मुक्ति मिलेगी। जो विद्यार्थी रिसर्च से जुड़े है या किसी भी गुप्त विद्या से जुड़े है जैसे ज्योतिष उनको लाभ होगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा और धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते है।

नोट:-

यदि आपके कुंडली में मंगल देव 6-8-12 भाव में है या नीच के है तो आपको उपाय जरूर करें।

मंगल देव के उपाय

  1. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जरूर जाये और लाल फूल और फल अर्पित करें।
  2. हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाए।
  3. पैर छूकर पंडित जी या किसी बढ़े से आशीर्बाद लीजिये।


उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी  लगी होगी।  

धन्यबाद।  

आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है। 

My Email is santwanadutta1974@gmail.com











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ