GOOGLE ANALYTICS TAG

जून का महीना (June Month ) कर्क राशि (Cancer ) लिए कैसा रहेगा ? कौन सा ग्रह दिलाएगा अपने घर का सुख ?

 प्रिये पाठक ,

नमस्कार। 

                                                


                                                  

आज  हमलोग सबसे पहले जून का  महीना (June  Month ) कर्क राशि (Cancer ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।  राजयोग बनाएगा धनवान। 

नोट:- कोई भी  गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।  

सबसे पहले ग्रहो की चाल  को जानेगे : - 


                                           

  • मंगल देव  मेष राशि  गोचर कर रहे है 1  जून से ।  
  • राहु  और केतु क्रमशः मीन  राशि और कन्या राशि में विराजमान है।  
  • शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि मिथुन राशि में 12 जून में गोचर करेंगें।  
  • बुध देव  मेष  राशि में गोचर कर रहे है। उसके बाद 31 मई से वृषभ राशि यानि अपने मित्र राशि  में  गोचर करेंगें। 
  • सूर्य देव अभी वृषभ रशु  में गोचर कर रहे है और 15 जून अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।  
  • महीने के शुरू में चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा का गोचर ढाई दिन में बदलता है।  
  • शनि देव  त्रिकोण राशि कुंभ में है जो सभी के लिए उत्तम योग में है। 
  • गुरु  वृषभ राशि में गोचर कर रहे है।  

आईये  अब कर्क राशि (Cancer )  के जातक का जून महीने  ( June  Month Horoscope 2024) का राशि फल जानेगें।  

 व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -

कर्क राशि व् लगन के  ऊपर राहु की दृष्टि है अतः आप का मन अशांत रहेगा और आप थोड़ी बैचैन रहेंगें। 

आपको अपने मन को शांत रखना है और किसी से भी न उलझे।  

*****  शिवलिंग पर जल  चढ़ायें 

  • आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेने है। 

स्वास्थ  व् हेल्थ :( Health )- 

आप ऐसे तो स्वास्थ  रहेंगे परन्तु राहु का साथ में रहने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और  आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा। 

  • आपको अपने खान -पान का ध्यान रखना है आपको फ़ास्ट -फ़ूड , तेल मसाले की चीजों से परहेज करना होगा नहीं तो आपको  पेट से जुडी समस्या रहेगी।  अम्ल- एसिडिटी का प्रॉब्लम लगा रहेगा।  
  • पैर में दर्द रह सकता है। 

आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत)  ( Investment and Saving ):-

  • आप इन्वेस्टमेंट (investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये।
  • आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में  कर सकते है ।  
  •  लोन व् ऋण ले सकते है आपको अशनि से मिल भी जायेगा। 
  • आपका धन संचय होगा । गुरुऔर शुक्र  का आय  भाव में होना उत्तम योग है। 
  • यदि आप घर लेने की सोच रहें है जरूर लीजिए क्युकिं मंगल बना रहा राजयोग और आप आसानी  से घर का सुख प्राप्त हो सकता है। 

कटुंब और परिवार :-( Family )

  • सूर्य आय भाव में है अतः कुटुंब परिवार से अच्छा संबंध रहेगा।
  • माता से संबंध अच्छे रहेंगे और उनका स्वास्थ भी अच्छा रहेगा ।
  • पिता से मतभेद हो सकता है परंतु उनकी बातों को में और उनका आदर करें ।

प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life ) 

  • प्रेम की दृष्टि से ये समय अच्छा है। जिनको आप प्रेम करते है उनका सम्मान करें।
  • सप्तम भाव पर गुरु देव की नवम दृस्टि है अतः वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आप अपने जीवन साथी को समय दे उनकी बात सुने।

शिक्षा :- (Education ) 

शिक्षा भाव उत्तम है अतः आप इस महीने बेहतर कर पायेंगें । आप यदि रीसर्च फील्ड या मेडिकल या इन्शुरन्स या ज्योतिष या गुप्त विद्या से जुड़े है आपके लिए सबसे उत्तम समय है।

व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )

कर्म भाव का मालिक मंगल अपने मेष राशि में है और रुचक महापुरुष राजयोग में है अतः बहुत अच्छा योग है ।

  • यदि आप जॉब कर रहे है आपके लिए अच्छा समय है आपकी तरक्की व् प्रमोशन पक्की है ।
  • आपके बिजनेस में एक से अधिक आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
  • आपको चौतरफा सफलता प्राप्त होगा ।
  • आप पार्टनरशिप यदि करना चाहते है तो आप शुरू कर सकते है।

भाग्य : -( Destiny )  

भाग्य भाव का स्वामी होकर गुरु आय भाव में है जो की बहुत ही अच्छा योग है परन्तु राहु की उपस्थ्ति भाग्य का साथ प्राप्त होने में बाधा डाल सकता है।

  • अपने कर्म पर भरोसा कीजिये।
  • कोई भी निर्णय अपने बड़े की अनुमति लेकर ही करें ,

उपाय  :-(Remedies ) 

  • सूर्य को अर्ध जरूर दे।  
  • शनिवार को हनुमान मंदिर जरूर जाये और गोटा नारियल भूरा वाला चढ़ाये।    
  • हरी वास्तु का दान जैसे मूंग की दाल , हरी सब्जी , हरा वस्त्र  मदिर में दान  करें।  
  • शुक्र वार को माता रानी के मंदिर में मीठी चीजों का भोग लगाए 
  • शुभ दिन : - ,सोमवार  मंगलवार , गुरूवार। 
  • शुभ रंग : - सफ़ेद  , पीला और लाल। 


जरूर पढ़े :-

जून का महीना (June Month ) वृषभ राशि (Taurus ) के लिए कैसा रहेगा ? क्या आप अपना बिजनेस शुरू करना चाहते है ?

वट सावित्री व्रत 2024 की पूजा ( Vat Savitri Pooja Vidhi ) कैसे करें ? व्रत के दिन क्या खाये और कब खाये ??
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।

धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ