प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
आज हमलोग सबसे पहले जून का महीना (June Month ) मिथुन राशि ( Gemini ) के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातों को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा। बुध और शुक्र देव का राशि परिवर्तन राजयोग बनाएगा धनवान।
नोट:- कोई भी गोचर में ग्रहों का फल तब तक अच्छा फल नहीं देगा जब तक आपकी जन्म कुंडली में वह ग्रह अच्छे भाव में हो यदि ग्रह 6 -8 -12 में हो और नीच के हो तो गोचर का अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
- मंगल देव मेष राशि गोचर कर रहे है 1 जून से ।
- राहु और केतु क्रमशः मीन राशि और कन्या राशि में विराजमान है।
- शुक्र देव स्वरशि होकर वृषभ राशि में होने से अच्छा योग होता है। साथ साथ अपने मित्र राशि मिथुन राशि में 12 जून में गोचर करेंगें।
- बुध देव मेष राशि में गोचर कर रहे है। उसके बाद 31 मई से वृषभ राशि यानि अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- सूर्य देव अभी वृषभ रशु में गोचर कर रहे है और 15 जून अपने मित्र राशि में गोचर करेंगें।
- महीने के शुरू में चन्द्रमा मीन राशि में है। चन्द्रमा का गोचर ढाई दिन में बदलता है।
- शनि देव त्रिकोण राशि कुंभ में है जो सभी के लिए उत्तम योग में है।
- गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे है।
आईये अब मिथुन राशि ( Gemini ) के जातक का जून महीने ( June Monthly Horoscope 2024 ) का राशि फल जानेगें।
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव ( Nature ,Opinion and Behaviors) : -
मिथुन राशि ( Gemini ) के लिए बुध ,शुक्र, गुरु और सूर्य देव 12 वें भाव में रहेंगे।
- आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है और आप जैसे है वैसे ही रहें। 12 जून के बाद शुक्र देव आने से बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन राजयोग बनेगा और आप अपने ज्ञान और और समझदारी और अपनी मीठी वाणी से अपना नया व्यवसाय शुरू करने और चलने में सक्षम रहेंगें।
- आप बहुत ही खुश और प्रफुलित महसूस करेंगें यदि आप विदेश जाना चाहते है तो जरूर जाएँ।
- शुक्र देव के कारण आपका अच्छा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ व् हेल्थ :( Health )-
बुध ,गुरु ,शुक्र और सूर्य सभी 12 वे भाव में है और सूर्य और गुरु आपके कुंडली के लिए अकारक ग्रह है अतः पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है और आपको अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखना होगा।
- आपको अपने खान -पान का ध्यान रखना है आपको फ़ास्ट -फ़ूड , तेल मसाले की चीजों से परहेज करना होगा नहीं तो आपको पेट से जुडी समस्या रहेगी। अम्ल- एसिडिटी का प्रॉब्लम लगा रहेगा।
- सर में दर्द हो सकता है।
- हड्डी से जुडी समस्या हो सकती है।
आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) ( Investment and Saving ):-
- आप इन्वेस्टमेंट (Investment ) करने की सोच रहे है तो जरूर कीजिये। लाभकारी रहेगा।
- आप इन्वेस्टमेंट अपने सुख -सुविधा के वस्तुओं में कर सकते है ।
- बुध और शुक्र देव राशि परिवर्तन राजयोग में होने के कारण आप अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते है।
- आपका धन संचय होगा ।
कटुंब और परिवार :-( Family )
- राहु की दृस्टि कुटुंब भाव में है अतः घर में कलह हो सकता है या धन या सम्पति को लेकर विवाद हो सकता है। दूर रहे इन सब चीजों से।
- माता के स्वास्थ का ध्यान दे और उनको खुश रखें ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
- प्रेम की दृष्टि से समय ठीक है। और 12 जून के बाद और अच्छे सम्बन्ध होने के योग है। आप जिनसे प्रेम करते है उनका सम्मान करें।
- 12 जून के बाद वैवाहिक सुख उत्तम रहेगा। किसी और के कारण आपके बीच में परेशानी बढ़ सकती है।
वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा । आप अपने जीवन साथी के साथ कही घूमने भी जा सकते है।
शिक्षा :- (Education )
शिक्षा भाव उत्तम है। पढ़ाई में मन लगाना है । अपने मन को नियंत्रित करें।
व्यवासय व् नौकरी :- ( Business and Job )
कर्म भाव का मालिक गुरु 12 वे भाव में है। यदि आपका काम विदेश से जुड़ा है या आप विदेशी कंपनी में काम करते है तो उत्तम है या आपका इम्पोर्ट - एक्सपोर्ट का काम है तो आपके लिए अच्छा समय है। यदि नहीं है तो राहु के उपाय करें। कोई भी काम सलाह लेकर कीजिये।
- शुक्र और बुध देव का का राशि परिवर्तन राजयोग आपके दैनिक रोजगार के लिए उत्तम योग और सफलता लेकर आये है।
भाग्य : -( Destiny )
भाग्य भाव का स्वामी होकर भाग्य भाव में शनि है जो कि बहुत अच्छा योग है देर से ही सही भाग्य का साथ जरूर मिलेगा।
- आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा।
- आप धार्मिक यात्रा करने में सक्षम होंगें ।
उपाय :-(Remedies )
उपाय :-(Remedies )
- सूर्य को अर्ध जरूर दे।
- हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
- गुरुवार को मंदिर जाए और पीले फूल और केला का दान करें ।
- शुभ दिन : - शुक्रवार , बुधवार , शनिवार
- शुभ रंग : - काला , नीला , सफेद और हरा ।
जरूर पढ़े :-
जून का महीना (June Month ) मेष राशि (Aries) के लिए कैसा रहेगा ?? मंगल का गोचर बनाएगा राजयोग ।
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com


0 टिप्पणियाँ