GOOGLE ANALYTICS TAG

बुध देव का गोचर भद्र महापुरुष योग का निर्माण कौन कौन से राशि में बना रहा है ?? बिजनेस शुरू करने का सही समय।

 प्रिय पाठक , 

नमस्कार।  

आज फिर से एक अच्छे विषय की चर्चा करुँगी।  आज में बुध देव के गोचर की बात करुँगी। 


बुध देव कल से यानी 14 जून से अपनी राशि मिथुन राशि में गोचर कर रहे है और पंच महापुरुष योग में से के महापुरुष योग भद्र महापुरुष योग का निर्माण कर रहे है ।

जब भी कोई राशि यदि अपने राशि में या अपने उच्च राशि में हो तो पंचमहापुरुष राजयोग में से एक योग का निर्माण करते है । और ये योग केंद्र भाव 1-4-7-10 में बनता है ।

बुध देव को युवा ग्रह माना गया है अतः इनका फल अपने राशि में आते ही आपको मिलने लगेगा

बुध देव यदि देना पर आ जाइए तो यदि आपने 100 रुपए की मेहनत की है तो वो आपको 100 रुपए का इनाम देने की क्षमता रखते है ।

बुध देव के कराकत्व के बारे में जानेंगे :-

  • बुध देव बुद्धि के कारक है ।
  • बुध देव वाणी के कारक है ।
  • बुध देव व्यापार के कारक है ।

जैसा आप जानते है गोचर चंद्र राशि से देखी जाती है अतः अपनी चंद्र राशि से बुध देव का देखे और आप अपने प्रचलित नाम से भी देख सकते है ।
हमेशा इस बात का ध्यान रखना होता है कि आपकी जन्म कुंडली में यदि बुध देव की स्थिति अच्छी हो तभी आपको गोचर का सही और अच्छा फल प्राप्त होगा जैसे
  • बुध देव कारक ग्रह हो ।
  • बुध देव अपने मित्र राशि में हो जैसे
  • बुध देव अपने राशि और उच्च के हो । बुध अपने राशि कन्या में ही उच्च के होते है।
  • बुध देव नीच राशि के न हो यानि मीन राशि (12 ) में न हो।
  • डिग्री उनकी अच्छी होनी चाहिए।

बुध देव का ये गोचर किन किन भाग्यशाली राशि की किस्मत को बदलेंगे :-

वृषभ राशि :-

वृषभ राशि में बुध देव धन भाव के स्वामी है और पंचम भाव के स्वामी होते है और अपने राशि मिथुन राशि यानी धन भाव में आ गए है । वृषभ राशि के लिए ये योग बहुत अच्छा योग माना जायेगा।

  • जातक धन संजय कर पाने में सफल होगा ।
  • कुटुंब परिवार में मान सम्मान प्रतिष्ठा प्राप्त करेगा। खान पान अच्छा रहेगा और अच्छा समय व्यतीत करेंगे ।
  • सभी प्रकार के अवरोध को हटाते नजर आएंगे ।
  • छात्र यदि रिसर्च फील्ड से है तो उनके लिए बहुत अच्छा समय है ।
  • आकस्मिक लाभ का योग बन रहा है । आप शेयर ट्रेडिंग , जुआ, सट्टा या फिर गुप्त धन प्राप्त करें का योग बन रहा है ।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि में बुध देव लग्नेश होकर भद्र महापुरुष योग का निर्माण कर रहे है जो बहुत ही उत्तम योग बना रहें है । बुध देव अपने राशि में लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी होते है ।

  • बुध देव का लगन में होने से जातक अपने बुद्धि और विवेक से सभी निर्णय लेता है चाहे वो नौकरी हो या व्यापार ।
  • बुध देव अपनी वाणी के दाम पर सभी बिगड़ते कामों को बनाने की क्षमता रखते है ।
  • आपको सभी प्रकार के सुख की अनुभूति होगी आपको जैसे बंगाल गाड़ी और जमीन सभी का सुख प्राप्त करेंगें ।
  • यदि इस समय आप घर लेना चाहते है तो जरूर प्रयास करें अपने सपनो का घर आप ले सकते है ।
  • जनता का साथ प्राप्त होगा
  • आपके माता का स्वास्थ उत्तम रहेगा और आपकी उनसे अच्छे संबंध रहेंगे ।
  • वैवाहिक सुख उत्तम रहेगा । आपके जीवन साथी का साथ प्राप्त होगा ।
  • आप यदि किसी के साथ पार्टनरशिप वो भी आप कर सकते है ।
  • दैनिक रोजगार आपका अच्छा रहेगा ।अपनी बुद्धिमता के दाम पर आप अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के कुंडली में बुध देव धन भाव और आय भाव के स्वामी होते है और आय भाव में विराजमान होने जा रहे है ।
  • आय भाव आपके मनोकामना पूर्ति का भाव है आप यदि बहुत दिनों से कुछ खरीदने का सोच रहे थे तो आपकी वो इच्छा पूर्ण होगी ।
  • आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आपको आपके मित्रो का साथ प्राप्त होगा ।
  • आपके अपने बड़े भाई बहन के साथ अच्छे संबंध होंगे और उनका साथ प्राप्त होगा ।
  • सप्तम दृष्टि पंचम भाव पर होने से आपको आकस्मिक लाभ होने का योग है आप शेयर ट्रेडिंग , जुआ , सट्टा और लॉटरी से धन प्राप्त होने का योग है ।
  • आप यदि विद्यार्थी है तो आपके पढ़ाई का अच्छा योग है और यदि आपने परीक्षा दिया है तो सफलता के योग है
  • संतान संबंधी अच्छे समाचार प्राप्त होंगे ।
  • धन संजय में मदद मिलेगी । आपके बैंक बैलेंस बढ़ेगा । कोशिश कीजिए ।
  • कुटुंब परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा ।

कन्या राशि :-

कन्या राशि बुध देव लग्नेश है और अपने ही राशि में मिथुन राशि में बुध देव कर्म भाव से गोचर करेंगे और भद्र महापुरुष योग का निर्माण कर रहे है

  • व्यापारी वर्ग के लिए बहुत अच्छा योग बन रहा है।
  • अपनी बुद्धिमता के दाम पर अपने व्यापार को नई ऊंचाई प्राप्त करवाने में सक्षम रहेंगे ।
  • अपने वाणी के दाम पर अपने सारे अधूरे काम बनाते हुए नजर आएंगे बुध देव ।
  • मान सम्मान की प्राप्ति होगी आपके द्वारा लिए गए निर्णय सटीक और आपके भविष्य के लिए उत्तम रहेगा ।
  • आपको भौतिक सुखों की प्राप्त होगी ।
  • आपका गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है ।
  • जनता का सुख प्राप्त होगा ।

तुला राशि :-

  • तुला राशि में बुध देव भाग्य स्थान और द्वादश भाव के स्वामी है ।
  • बुध देव का भाग्य भाव में होने से आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आप कोई भी काम करेगें चाहे वो नौकरी हो या व्यापार आपको आपके भाग्य का साथ प्राप्ति होगा ।
  • आपको आपके परिश्रम के अनुरूप फल की प्राप्ति के योग बनेंगे ।
  • आपके छोटे भाई बहन का साथ प्राप्त होगा और
  • यदि यात्रा बिजनेस से जुड़े है तो लाभ प्राप्त होगा ।
  • यदि आप विदेश यात्रा पर जाना चाहते है तो जा सकते है इतना ही नहीं सही समय है विदेश सेटलमेंट करने का ।
  • आप अपने पैसे को सही जगह इस्तमाल कर सकते है या इन्वेस्ट कर सकते है ।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातक को कुंडली में सप्तम भाव और कर्म स्थान के स्वामी होकर सप्तम भाव में है और भद्र महापुरुष योग का निर्माण कर रहे है ।
  • जातक को वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होगी ।
  • पार्टनरशिप उत्तम होगा आप नए पार्टनेशिप में भी जा सकते है ।
  • दैनिक रोज और व्यापार उत्तम रहेगा ।
  • आपके द्वारा लिया गया निर्णय से व्यापार में दिन दुनगुनी तरक्की के योग है ।
  • मन चाहा नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन के योग है ।
  • अपने विचार और बौद्धिक क्षमता के कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
  • यात्रा की संभावना है आप कही घूमने जा सकते है ।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि में बुध देव पंचम भाव और अष्टम स्थान का स्वामी है और पंचम भाव में है ।

  • पंचम भाव में होने से जातक को अकामिक धन लाभ की प्राप्ति होगी । आपको वो धन लॉटरी , शेयर ट्रेडिंग , जुआ या सट्टा से प्राप्त हो सकता है ।
  • विद्यार्थी के लिए शिक्षा के क्षेत्र उत्तम फल प्राप्त करने का योग बनेगा ।
  • संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है ।
  • आपके मोनकामना पूर्ति के भाव को सप्तम दृष्टि से देख रहे है अतः यदि कोई काम बहुत दिनों से अटका हुआ था वो काम आपका हो सकता है ।
  • आपके बड़े भाई बहन एवम् मित्रों के साथ प्राप्त होगा और आप कहीं घूमने जा सकते है ।
  • आय के साधन बढ़ेंगे और आप एक से ज्यादा किसी बिजनेस के यूनिट खोल सकते है ।
  • सभी प्रकार के रुकावट को दूर करके आप आगे ही बढ़ते जाएंगे।
  • ससुराल में मान सम्मान प्राप्त होगा या आपका अलग ही रूतबा होगा ।
  • विद्यार्थी जो रिसर्च फील्ड से जुड़े है इनके लिए अच्छा योग है।

मीन राशि :-

मीन राशि में बुध देव चतुर्थ भाव और सप्तम भाव के स्वामी होंगें और भद्र महापुरुष योग का निर्माण करेंगे ।
बहुत ही अच्छा योग धनु राशि के लोगो के लिए बन रहा है।

  • जातक को सभी प्रकार का भौतिक सुख की प्राप्ति होगी जैसे बंगला,गाड़ी और जमीन का लाभ प्राप्त होगा ।
  • माता का सुख और माता का साथ प्राप्त होगा ।
  • आपका कर्म उत्तम कोटि का होगा । आप अपने बुद्धिमता के दाम पर अपने बिजनेस में लाभ कमाने में सक्षम रहेंगे ।
  • मान सम्मान की प्राप्ति होगी । नौकरी में तरक्की और उन्नति के योग है ।
  • दैनिक रोजकर में लाभ प्राप्त होगा और उत्तम कोटि के स्तर पर पहुंचने में सक्षम होंगें ।
  • आप नया पार्टनरशिप कर सकते है । या पार्टनरशिप में यदि कोई प्रॉबलम ही रहा है तो वो सुलझते नजर आएंगे ।
  • वैवाहिक सुख उत्तम होगा और सुख की अनुभूति होगी ।

यदि किसी की कुंडली में बुध देव 3-6 -8-12 भाव में है या नीच के यानी मीन राशि ( 12 नंबर की राशि ) में है तो अच्छा फल प्राप्त नहीं होगा अतः आपको बुध देव के अच्छे फल प्राप्त करने के लिए आपको उपाय जरूर करना चाहिए ।

उपाय :-

1) गणपति की आराधना करें। हर बुधवार गणपति के दर्शन के लिए मंदिर जाये और दूर्वा (घास) जरूर चढ़ाये।
2 ) बुधवार  के दिन गाय को हरा चारा जरूर खिलाये।  
3 ) अपने बहन - बुआ -बेटी से सम्बन्ध अच्छे रखें और उनका आदर करें।  बना 


उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी ।

धन्यबाद।  

The Happy Beginning..... 

आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है

My Email is santwanadutta1974@gmail.com

सूर्य का मित्र राशि - मिथुन राशि में गोचर 15 जून से :-4 राशिओं को मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद । राशि अनुसार करें उपाय।

लक्षणों से जाने आपके कुंडली में कौन सा ग्रह ख़राब है ?? घर में नौकर या कर्मचारी नहीं टिकते तो क्या उपाय करें


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ