GOOGLE ANALYTICS TAG

Date of Birth से जानें Health issue और Date of Birth के अनुसार उपाय कर सकते है ?

 



 प्रिय पाठक ,

नमस्कार ।


आज फिर से अच्छे विषय के बारे में बात करूंगी ।
आज जानेगें कि नुमेरोलॉजी (Numerology ) यानि आपका जन्म तारीख( Date of Birth ) से जाने कि आपको कौन कौन से स्वास्थ (Health issue) से जुड़ी परेशानी हो सकती है ।

जैसा आप जानते है कि आप नुमेरोलॉजी में 1 से 9 तक नंबर (Number ) होते है । और न्यूमरोलॉजी ( Numerology) में कोई भी नंबर यदि 9 से अधिक होता है तो उसको सिंगल डिजिट (Single Digit ) में ले आते है ।

मान लीजिए आपका जन्म तारीख 1 से 9 तक है तो आपका मूलांक नंबर 1 से 9 तक ही हुआ पर यदि आपका जन्म दिवस 22 हुआ तो आपका जन्म दिन 22=2+2=4 तो आपका जन्म दिन का अंक 4 होगा ।
यदि आपका जन्म दिन 19 है तो 1+9=10=1+0=1 अतः आपका जन्म दिन 1 हुआ ।


आपका जन्म दिन ( Date of Birth ) 1,10,19,28 तारीख़ को है :-


तो आपका मूलांक (Psychic Number) 1 हुआ और यदि आपका मूलांक 1 है तो आपका स्वामी ग्रह सूर्य (Sun ) है और आपको सूर्य से जुड़ी समस्या हो सकती है या होगी ।

आपको हड्डी से जुड़ी समस्या (Bones problem ) , माइग्रेन (migraine) हृदय से जुड़ी (Heart problem ) समस्या , उच्च रक्त चाप (High blood pressure) चूकिं आपका जन्म का मूलांक 1 है
आपको सूर्य उपासना करनी चाहिए
  • रोज सूर्य को जल चढ़ाए ।
  • गायत्री मंत्र का जाप करें ।

आपका जन्म 2,11,20,29 तारीख को है :-


तो आपका मूलांक 2 हैं और आपका स्वामी ग्रह चंद्रमा है और यदि चंद्रमा ( Moon )आपका खराब है तो आपको सर्दी , जुकाम , साइनस , फेपड़े से जुड़ी समस्या और पाचन से जुड़ी समस्या रहती होगी ।
चुकीं आपका मूलांक 2 है तो
  • आपको शिव भगवान की पूजा जरूर करें और उनको साधे पानी से या फिर जल ने दूध डाल कर शिवलिंग का अभिषेक जरूर करें ।
  • और सफेद वस्तु के इस्तमाल सोमवार को न करें ।

आप का जन्म दिन 3,12,21,30 तारीख को है :-


तो आपका मूलांक 3 होगा और आपके ग्रह स्वामी बृहस्पति (Jupiter )होंगें
यदि बृहस्पति ग्रह या गुरु ग्रह खराब है तो आपको तनाव , मोटापा , मधुमय (diabetes), और लिवर (liver) से जुड़ी समस्या हो सकती है अतः

  • आपको गुरुवार को भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए और
  • केसर को प्रयोग करें आपको लाभ मिलेगा ।

आपका जन्म दिन 4,13,22,31 तारीख को है :-


तो आपका मूलांक 4 होगा । और आपका ग्रह स्वामी राहु (Rahu) है और यदि आपके कुंडली में राहु खराब है तो आपको मानसिक बीमारी , किडनी से जुड़े समस्या , माइग्रेन , सरदर्द और नींद न आना (sleeping disorder )हो सकता है ।
  • आपको राहु देव के शांत करने के लिए आपका राहु देव के वैदिक मंत्रों का जाप करें
  • और मां दुर्गा की उपासना करें ।

आपका जन्म दिन 5,14,23 को है :-


तो आपका मूलांक 5 होगा और इसके ग्रह स्वामी बुध देव है यदि आपके कुंडली में बुध देव खराब है तो आपको
त्वचा (Skin) से जुड़ी समस्या ,Nervous System से जुड़ी समस्या , बोलने में हकलाहट और memory se जुड़े समस्या
हो सकती है ।
  • आपके ग्रह स्वामी बुध है तो आपको गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए ।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं ।

आपका जन्म 6,15,24 तारीख को है :-


तो आपका मूलांक 6 होगा । और आपके के ग्रह स्वामी दुर्गा या देवी मां होगी ।
यदि आपका शुक्र खराब है तो आपको मधुमेय(diabetes), गुप्तांग से जुड़ी समस्या हो सकती है , ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है ।

  • आपको मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए
  • और सफेद वस्तु का दान करना चाहिए जैसे दही , चावल और सफेद मिठाई का दान कर सकते है ।

आपका जन्म दिन 7,16,25 तारीख को है :-


तो आपका मूलांक 7 ही होगा और आपके ग्रह स्वामी केतु देव है । आपको मानसिक तनाव , पेट से जुड़ी समस्या और त्वचा संबंधी से जुड़े समस्या हो सकती है ।
  • केतु देव के वैदिक मंत्र का जाप करें ।
  • गणपति बप्पा का ध्यान करें ।

आपका जन्म 8,17,26 तारीख को हुआ है :-


तो आप मूलांक 8 है । आपको नर्वस सिस्टम , लिवर (lever ) ,आंत ( intestine )से जुड़े समस्या हो सकती है । आपके स्वामी ग्रह शनि है आपको
  • शनिवार के दिन शनि मंदिर जाए और गरीबों को कुछ जरूर खिलाए ।
  • सिक्कों का दान गरीबों को जरूर करें ।

आपका जन्म 9,18,27 तारीख को है :-


तो आप 9 नंबर है और आपका स्वामी ग्रह मंगल है । यदि मंगल आपके कुंडली में खराब है तो आपको
चोट चपेट लगता रहेगा । एसिडिटी से जुड़े समस्या लगी रहेगी ।आप बहुत जल्द डिहाइड्रेट हो जाते है ।
आपको चेचक और खसरा जैसी बीमारी से बचना चाहिए ।

आपके ग्रह स्वामी मंगल है और उनके स्वामी हनुमान जी है ।
  • आपको हनुमान जी की पूजा जरूर करें ।
  • और लाल रंग (red colour )मंगलवार के दिन अवॉइड करें ।




धन्यवाद
Happy Beginning...


आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है


सबसे महत्वपूर्ण:-

1) रत्न के द्वारा उपाय
2) उपाय दान स्वरूप उन ग्रहों का जो आपके कुंडली के लये शुभ नही है।( *** कभी भी अच्छे ग्रह का दान नही करना चाहिए)
3) पूजा- पाठ  उन ग्रहों का जो आपके लिए अच्छे तो  परंतु आपके कुंडली मे कमजोर है ।
4) उपाय जो आपके जीवन में अनुकूल परिवर्तन लाये ।
5) कलर थेरपी, आचार- विचार या व्यवहार द्वारा, खान- पान द्वारा उपाय जाने ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ