मूलांक 1 (एक) के बारे विस्तृत जानकारी: विशेषताएँ , गुण- दोष , लाभ -हानि , सफलता कुंजी एवं सुझाव
इस संस्करण में आप लोगो जानेंगे :-
1) अंक ज्योतिष के अंक
1 (एक) और उसके ग्रह स्वामी के बारे में जानेगे।
2 ) मूलांक 1 के जातको के उनके प्रकृति , स्वभाव,गुण-अवगुण के बारे में जानेंगे।
3) मूलांक
1 के जातको के कार्य क्षेत्र व् रोजगार की विवेचना करेंगे।
4) मूलांक
1 के महिला जातक के लिए कुछ विशेषताये के बारे में जानेगें इत्यादि।
5) मूलांक
1 के जातक के रोग व् स्वास्थ संबंधी जानकरी के बारे में जानेगे।
6 ) विवाह संबंध के लिए उचित मूलांक व् भाग्यांक के बारे में जानेगे।
7) मूलांक
1 के जातक के कुछ सुझाव के बारे में जानेगे।
चलिए 1 मूलांक जानने से पहले कुछ आधार भूत जानकारी लेते है ताकि ग्रह के स्वामी से जातक के स्वाभाव एबं गुण ज्ञात हो सके:-
|
अंक |
स्वामी ग्रह |
|
1 |
सूर्य |
|
2 |
चन्द्रमा |
|
3 |
बृहस्पति |
|
4 |
राहु |
|
5 |
बुध |
|
6 |
शुक्र |
|
7 |
केतु |
|
8 |
शनि |
|
9 |
मंगल |
मूलांक 1 (एक)
जिन जातको का जन्म 1,10,19 तथा 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1(एक ) होगा। और ऊपर के टेबल से ज्ञात हुआ की उनका स्वामी ग्रह सूर्य है।
जैसा की हम जानते है सूर्य ग्रहो का राजा होता है और मूलांक एक का ग्रह स्वामी सूर्य है। अर्थात मूलांक 1 (एक) में सूर्य के सामान ही मुलतः राजा के गुणों के पाए जाता है जैसे
मूलाकं 1 (एक) की विशेषताएँ व् गुण :-
1) इनका वक्तित्व आकर्षक एवं इनमे चुंबकिये आकर्षण होता है। समूह में भी इनकी एक अलग पहचान होती है।
2 ) ये स्वत्रंत स्वभाव के होते है अतः किसी के आधीन रह कर काम नहीं कर सकते है।
3) ये लोग परिश्रमी , साहसी एवं परिवार तथा संस्थान के प्रति ईमानदार होते है।
4) वो हमेशा व्यवस्थित होते है। सलीके तथा साफ़ -सुथरा रहना इनके बेशुमार गुण में से एक है।
5) दूसरो की सहायता करने को हमेशा तैयार रहते है तथा दुसरो को उन्नति करते देख कर ये प्रसन होते है।
6) कोई भी कार्य बहुत विचार कर के प्रांरभ करते है और कार्य प्रांरभ करने के बाद पीछे नहीं हटते।
***इनमे राजा(सूर्य ) के गुण की प्रधानता होने के कारन ये महत्वकांची होते है। तीक्ष्ण बुद्धि होने के कारण सटीक तथा शीघ्र निर्णय लेना इनकी खूबी होती है।
हर इंसान में कुछ गुण व् अवगुण होते है। मूलांक 1 (एक) में भी बहुत गुणों के साथ साथ कुछ अवगुण भी होते है :
1) भरपूर आत्मविश्वास होने की वजह से किसी का अनुसरण नहीं करते और वो स्वतंत्र काम करना पसंद करते है और किसी का भी हस्तछेप स्वीकारते नहीं अतः इस गुण की अधिकता उनके दुर्गुण बन जाते है। कभी कभी उचित सम्मान नहीं मिलने पर ये लोग उच्च पद से तयाग पत्र भी दे देते है।
2) इनमे छल -कपट नहीं होते है जो भी मन में जो कुछ आता है बिना डरे बोल देते है और अपना शत्रु स्वंय बना लेते है।
3) ये लोग बहुत वैभवसाली जीवन की इच्छा करते है और दिखावा बस अनावश्यक खर्च करते है।
4) जो काम स्वंय नहीं करते है उसका भी श्रये स्वंय को देते है।
व्यक्ति का भाग्यांक अंक (Destiny Number ) भी 1 (एक) हो उनकी प्रवृति तथा विशेषताएँ:-
1) जिन व्यक्ति का भाग्यांक 1 (एक ) सही मायनो में ये भाग्यवान होते है एवं आर्थिक दृस्टि से सफल होते है।
2) जिन व्यक्ति का भाग्यांक 1 (एक ) होता है उनके कार्य करने की प्रणाली उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाती है।
3 ) जिन व्यक्ति का भाग्यांक 1 (एक ) होता है वे भौतिकवादी, तार्किक, उनकी बौद्धिक क्षमता प्रवाल होती है।
व्यक्ति का नामांक अंक (Name
Number ) भी 1 (एक) हो उनकी प्रवृति तथा विशेषताएँ
1) जिनक व्यक्ति का नामांक अंक 1 (एक) होता वो उनका नाम लम्बे समय तक याद किया जाता उनकी लोकप्रियता और प्रसिद्धि मृत्यु उपरांत भी जाने जाता है।
2 ) अगर नामांक एवं भग्यांक दोनों का मूलांक 1 (एक) हो वे अपने जीवन में बहुत तरक्की करती है।
3 ) अगर नामांक एवं भग्यांक दोनों का मूलांक 1 (एक) हो तो वे वयक्ति अच्छे लेखक, कवि, संगीतकार ,अभिनेताओं और नेताओं होते है।
मूलाकं 1 (एक) महिला की विशेषताएँ व् गुण
1) मूलांक एक की महिला अपने पति को हमेशा उचित सलाह देती है।
2 ) कला , आतंरिक साज -सज्जा ,साहित्य आदि
क्षेत्र में अपनी तरक्की करती है। इन मूलांक की महिला घर व् बाहर
दोनों को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधन करती है।
आइये इनके प्रवृति व् स्वभाव , राशि, गुण तथा इनके बनावट के बारे में जानेगे :-
|
राज्य अधिकार |
राजा |
राजा की तरह वो महत्वकांछी तथा उनमे सही एवं शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता होती है। |
|
राशि |
सिंह |
सिंह राशि होने की विशेषता के कारण वे रचनात्मक , आत्मविश्वासी एवं प्रभावशाली होते है। वो विभिन्न जटिल समस्याओ को भी सुलझाने में सक्ष्म होते है। |
|
गुण |
सत गुण |
सत्व गुण पवित्रता , शुद्धता ,सुंदरता ,प्रसनन्ता ,मन ,बुद्धि एवं चेतना दर्शाता है। सिंह राशि के जातक में इन गुणों का समावेश होता है। |
|
लिंग |
पुरुष |
मूलांक 1 (एक) के जातक का लिंग- पुरुष कहागया है। पुरुषो का समान्य सभी गुण विद्यमान होते है। |
|
|
|
|
|
शारीरिक बनावट एवंकद |
सामान्य |
सिंह राशि के जातको का मस्तक उन्नत व्विशाल होता है। उनके नैन-नक्श तथा आँखे आकर्षक होती है। |
|
रत्न |
माणिक |
मूलांक 1 (एक) के जातको के लिए माणिक रत्न को धारण करना शुभ रहता है। (पर मेरी सलाह है कभी भी रत्न धारण धारणकरने से पहले अपनी कुंडली को अच्छे ज्योतिष से जरूर दिखवा ले। )
|
|
स्वभाव |
क्रुर
/ स्थिर |
सूर्य का सुभाव क्रूर होना जातक के
स्भाव में तीब्रता देता है। और स्थिर होने के कारन कोईभी परिस्थिति हो वो कभी नहीं घबराते बल्कि उसका समाधान आसानी से निकाल लेते है। |
|
स्वाद |
कड़वा |
मूलांक 1 (एक ) को कड़वा जैसे करेला , मेथीइत्यादि पसंद से कहते है। |
अनुकूल अवधि - मूलांक 1 (एक) के लिए मार्च 21 से 28 अप्रैल और जुलाई 10 से 20 अगस्त तक
अनुकूल अवधि (Strong Periods)मूलांक 1 (एक) के लिए मार्च 21 से 28 अप्रैल और जुलाई 10 से 20 अगस्त।
आप इन अवधि में :-
1) नए योजना बना सकते है।
२) किसी भी प्रकार का निवेश सकते है।
3) कोई अनुबंध , नयी नौकरी तथा नया रोजगार शुरू केर सकते है।
मूलांक
1 (एक) के लिए उचित प्रतिकूल अवधि - प्रतिकूल समय (week Periods)
वो समय जब सूर्य कमजोर होता है यानि जब सूर्य दक्षिणायण होता है तो ये समय उनके लिए कमजोर माना गया है। ये मास है-अक्टूबर , नवंबर और दिसंबर।
1) इस समय वे अपने काम में थोड़ा उदासीन अनुभव करते है।
2) स्वस्थ भी अनुकूल नहीं होता है, तनाव महसूस करते है तथा अनावश्यक चिंताओं से घिरे रहते है।
मूलांक
1 (एक) के लिए उचित अनुकूल महीना (Strong Month )-
जनवरी ,मार्च मई, जुलाई ,सितम्बर अक्टूबर तथा दिसंबर
मूलांक 1 (एक) के लिए ये महीना शुभ माना गया है। अतः इन महीनो में किये गए कार्य फलदायक होते है।
मूलांक 1 (एक) के लिए उचित सहायक अंक ( Helping Numbers ): 1,2,3,4,5
जिनका मूलांक व् भाग्यांक 1,2,3,4,5 होते है वे मूलांक 1 (एक ) के सहायक अंक माने जाते है। मूलांक 1 (एक ) की मित्रता इन अंको के साथ बनी रहती है।
सप्ताह के दिन - Days of week: रविवार , सोमबार ,बुधवार, गुरुवार
मूलांक के लिये ये चारों दिन शुभ माने गए है सप्ताह के इन दिनों में किये कार्य सफल होते है।
मूलांक 1 (एक) के लिए उचित हर महीने के अनुकूल तारीख -1,4,10,13,19,22,28 और 31
इन तारीखों को अगर आप काम करते है या निर्णय लेते है तो सफलता की संभावना बढ़ जाती है। इन अंको मेंं 1 और 19 तारीख को ज्यादा शुभ माना गया है जो भी कार्य करेंगे लम्बे समय तक शुभ और फलदायक होता है।
अब आप मुझसे ये कहेगे कि क्यों जरुरत या अर्जेंट हो तो क्या तारिक आने का इंतजार करेने ,उसका उत्तर है नहीं परन्तु अगर आप आपने काम को इन तारीख को करते है तो सफलता के उम्मीद थोड़ी जायदा होती है।
मूलांक 1 (एक) के लिए उचित दिशा - पूर्व दिशा
जैसा की हम सब जानते है की सूर्य की उद्गम दिशा पूर्व दिशा है इसलिए मूलांक 1 (एक) अपने कार्यो को करने में पूर्व दिशा को प्राथमिकता दे तो उनक काम बेहतर हो सकता है। मान लीजिये आप पढ़ाई कर रहे तो आप पूर्व दिशा की ओर अपना मुँह कर बैठिए , फायदा होगा।
मूलांक 1 (एक) के लिए उचित समय - मध्याह समय(Midday)
जैसा की हमे मालूम है कि सूर्य का सबसे जायदा ताप मध्याह(Midday) समय में ही होता है अतः मध्याह समय में इसका प्रभाव अच्छा देखा गया है। अगर आप अपने महत्पूर्ण काम को इस समय मे करेंगे तो सफलता की उम्मीद जायदा की जा सकती है।
1) ये लोग राजनीति क्षेत्र में उन्नति करते है सूर्य ग्रह इनके अधिपति होने के कारण इनको शासन करने का सुख प्राप्त होगा।
२) सरकारी नौकरी के उच्च पद जैसे I.A.S,
I.P.S तथा उनसे (सरकार) से जुड़े हुए तंत्र के साथ काम करने से हमेशा सफल होते है तथा उच्च पद प्राप्त करते है।
३) ये लोगो कवि व् लेखक के क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते है।
मूलांक 1 (एक) के लिए उचित विवाह संबंध के लिए उचित मूलांक व् भाग्यांक
1) एक मूलांक व् भाग्यांक वालो को 1 (एक) मूलांक व् भाग्यांक के साथ विवाह नहीं करना चाहिए क्योकि मूलांक एक (1 ) के जिद्दी सवभ होने के कारन दोनों के विचार धारा अलग अलग होंगे और उनके बीच मे हमेशा मनमुटाव बना रहेगा।
2) मूलांक एक के लिए विवाह के शुभ अंक 2, 3 ,4,
5 हैें इन मूलांक व् भाग्यांक के लोगो के साथ करना विवाह करना शुभ रहेगा।
मूलांक 1 (एक) के लिए उचित रोग व् सवस्थ संबंधी जानकरी :
सूर्य का प्रभाव होने के कारन इनको पीठ , हृदय ,सिर , पेट तथा लिवर से जुड़ी रोग हो सकते है। इनको उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) और हृदय रोग के लक्षण पाए जाते है।
सुझाव :-
1) मूलांक 1 (एक) वाला व्यक्ति को सलाह है कि भोजन में उन पदार्थो का समवेश करना चाहिए जिनमें क्षारीय गुण (अल्कलाइन डाइट में मुख्य रूप से फल, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां)हो ताकि जो उनके रक्त को शुद्ध करने में सहायक हो।
2) उनको अपने शरीर को मालिश करना चाहिए। आप किसी भी तेल का उपयोग कर सकते है जैसे तिल का तेल,बादाम का तेल इत्यादि।
सफलता की कुंजी व् सुझाव :
1) मूलांक 1 (एक) के जातक को सफलता हेतु अपने जिद्दी सौभव मे थोड़ा परिवर्तित करना चाहिए।
2) अत्यधिक आत्मविश्वास नुकसान पंहुचा सकता है अतः अनावश्यक खतरा नहीं उठाये।
3) हमेशा अकेले संघर्ष करना दूसरो से सहायता नहीं मांगना उचित नहीं है । जरुरत पड़ने पर अपनों से सहायता लेने मेँ कोई बुरी बात नहीं होती है।
4 ) आपको अपनी सफलता के लिए ऊपर दिए गए सुझाव को धीरे -धीरे अपने जीवन मेँ अपना कर व् छोटे छोटे बदलाव कर , आप अपने जीवन में होने वाले परिवर्तन को अनुभव करेंगे।
आइये कुछ प्रसिद्ध वयक्ति के बारे बारे में जाने जाने जिनका मूलांक व भाग्यांक 1 (एक) है।
|
प्रसिद्ध व्यक्ति |
जन्म दिनक का अंक |
मूलांक व् भाग्यांक |
|
ऐश्वर्या राय |
1.11.1973 |
1 व 5 |
|
जेम्स वाट |
19.1.1736 |
1 व 1 |
|
इंदिरा गाँधी |
19.11.1917 |
1 व 3 |
|
धीरू भाई अंबानी |
28.12.1932 |
1 व 1 |
निष्कर्ष :- इस संस्करण में आपलोगों मूलांक 1 (एक) के बारे में जाना।
1) उनकी विशेषताये , सफल होने के उपाय जैसे उनके लिए अनुकूल रंग, अनुकूल महीने , सप्ताह के दिन
, कौन से तारीख इत्यादि
2) आप लोगो ने मूलांक 1(एक) के कार्य क्षेत्र एवं रोजगार व् व्यवसाय के बारे में जाने की उनके लिए कौन सा क्षेत्र उचित है।
3 ) उनके जीवन साथी का मूलांक क्या होना चाहिए वो जाना।
4) मूलांक 1 (एक) के स्वस्थ के संबंध में जाना तथा सुझाव क्या है ये जाना।
5) मूलांक के साथ -साथ आपका भाग्यांक और नामांक 1 (एक) हो तो आप अपने जीवन में किस ऊंचाई पे हो सकते है या है ये हमने अपने संस्करण से जाना।
धन्यवाद !
पिछले संस्करण में आप लोगो ने मूलांक , मासांक व् भाग्यांक के बारे में जाना था। आप सबो से नम्र निवेदन है कि पहले के संस्करण को ( पहला अघ्याय)
पढ़े। लिंक निचे दिया है :-
Click here to see chapter 1 of the numerology tutorial
नोट :-
अध्यन (Addhyan) के लिए सबसे जरुरी है कि आप इस संस्करण को बार - बार पढ़े और उसको आत्मसात करेंगे। तभी आप अपने जीवन में छोटे -छोटे बदलाव को कर पाएंगे।

0 टिप्पणियाँ