सिंह राशि वालो का मई महीना का राशि फल :-कैसा रहेगा आपका मई महीना व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव । स्वास्थ व् हेल्थ । आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) । कटुंब और परिवार । प्रेम और वैवाहिक जीवन । शिक्षा ।व्यवासय व् नौकरी। भाग्य । उपाय
प्रिये पाठक ,
नमस्कार।
चलिए इस माह और त्यौहार की बात करेंगें
3 मई को :- अक्षय तृतीया परसुराम जयंती ( विष्णु भगवान् के अवतार माने जाते है)।
16 मई : - बैशाख पूर्णिमा जिसमे दान करना महत्वपूर्ण है।
आज हमलोग सबसे पहले मई महीना सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा किन -किन बातो को इनको ध्यान देना और क्या इनके लिए अच्छा है यदि पहले से जान जाये और उसके अनुरूप फैसला ले तो अति उत्तम रहेगा।
सबसे पहले ग्रहो की चाल को जानेगे : -
![]() |
| सिंह राशि वालो का मई महीना का राशि फल |
- सूर्य देव लग्नेश होकर भाग्य भाव में मेष राशि यानि अपने उच्च राशि की में गोचर कर रहे है जो बहुत अच्छा योग है 15 अप्रैल तक फिर अपने सम राशि वृषभ राशि द्वादश में प्रवेश करेंगे।
- चन्द्रमा मेष राशि में ही है परन्तु सूर्य से अस्त है।
- बुध देव का गोचर भी कर्म भाव में है और वे अपने मित्र राशि में हैं।
- मंगल देव सप्तम भाव में कुम्भ राशि में होंगे उनका 17 मई के बाद अपने मित्र राशि मीन यानि अष्टम भाव में भ्रमण होगा।
- राहु -केतु क्रमशः मेष और तुला राशि में होंगे।
- शुक्र देव अपने उच्च राशि मीन राशि में अष्टम भाव संचरण करेंगे परन्तु 23 मई को भाग्य भाव में प्रवेश कर जायेंगें।
- गुरु अपने मीन राशि यानि अष्टम भाव में भ्रमण करेंगे। गुरु स्वराशि में है।
- शनि देव अपनी ही राशि में कुम्भ राशि में होंगे परन्तु सप्तम भाव में होंगें।
सिंह राशि के जातक का मई महीने का राशि फल
व्यक्तित्व , विचार और स्वाभाव : -( Nature ,Opinion and Behaviors)
लग्नेश होकर सूर्य का भाग्य भाव में होना अत्यंत शुभ है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगें। आपका व्यक्तित्व उत्तम होगा और आप जो भी निर्णय लेंगें सोच समझ कर लीजियेगा ताकि वो आपके भविष्य के लिए लाभकारी रहें ।
आपको अपने गुस्से को संभालना है अत्यधिक गुस्सा और अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकशान दायक हो सकता है।
स्वस्थ व् हेल्थ :- ( Health )
आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। पेट से जुडी समस्या हो सकती है अतः अपने भोजन पर नियंत्रण रखे। डाइबिटीज़ जिनको है वो आपने ख्याल जरूर रखें।
कुटंब व् परिवार : -(Family )
आपका आपके कुटुंब परिवार से संबंध अच्छे रहेंगे ।
पिता और माता का स्वास्थ भी अच्छा रहेगा और आपने भाई -बहन से सम्बन्ध बनाये रखें। शांत दिमाग से उनको समझना है और सुनना है।आर्थिक स्थिति (निवेश और बचत) :-( Investment and Saving )
धन की स्तिथि साधारण रहेगी। धन संचय में परेशानी हो सकती है परन्तु आपके द्वारा लिया गया निर्णय भविष्य में लाभकारी रहेगें।अपने पैसे को शेयर , जुआ , सट्टा में न लगाए ।
प्रेम और वैवाहिक जीवन :- ( Love , Romance and Marriage Life )
प्रेम संबंधों को संभालें की जरूरत है अपने गरम दिमाग पर नियंत्रण रखें । आपने रिश्तों के समय दें नहीं तो ब्रेकअप की संभावना है।
वैवाहिक जीवन तनाव पूर्ण हो सकता है अपने जीवन साथी को समझे । बैठ कर आराम से भी बात हो सकती है ।
शिक्षा :- ( Education )
छात्र जो रिसर्च लाइन से जुड़े है उनके लिए अच्छा समय है। वो अपने जीवन में अच्छा करेंगें।
व्यवासय व् नौकरी :- (Business and Job )
सूर्य का उच्च राशि में यानि भाग्य भाव में होना अत्यंत शुभ योग है सूर्य का नवम भाव में होने से भाग्य साथ आपको प्राप्त होगा।
नौकरी और व्यवसाय टिक रहेंगें परन्तु अभी कोई बड़ा निर्णय व्यपार या नौकरी संबंधी 15 मई के बाद लेने से अच्छा रहेगा।
दैनिक रोजकार में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अभी किसी भी प्रकार का पार्टनरशिप के साथ यदि जुड़ना चाह रहें है तो रुक जाये और यदि पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे है तो आपने पार्टनर की बात सुनें।
भाग्य : -(Destiny )
भाग्य का साथ पूर्ण रूपेण मिलेगा ।
आपका धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।
आप लंबी यात्रा कर सकते है। घूमने जा सकते है।
व्यापारिक यात्रा लाभ पूर्ण रहेंगी।
भाग्य भाव राहु की उपस्थिति से भाग्य वृद्धि में बाधा अनुभव होगा अतः राहु का उपाय जरूर कीजिये ताकि भाग्य का पूर्ण रूपेण साथ प्राप्त हो।
उपाय (Remedies ) :-
सूर्य को अर्ध जरूर दे। गायत्री मंत्र का 24 बार जाप करें।
हमुमान जी की पूजा करना , हनुमान चालीसा का पाठ जरूर कीजिये।
बजरंग वाली को हर मंगलवार बूंदी का भोग या लड्डू का भोग मंदिर में चढ़ाए नोट खुद न खाए ।
शनि वार को मंदिर जाकर जटा वाला नारियल चढ़ाए ।
शुभ दिन : - रविवार , मंगलवार , बुधवार ।
शुभ रंग : - नारंगी। लाल और हरा कपड़े।
आपको काला और नीला रंग के इस्तेमाल से बचें कम से कम शनि वार को ।
जरूर पढ़े :-
उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी।
धन्यवाद
Happy Beginning...
आपलोग अपने किसी भी ज्योतिषये समस्या के समाधान के लिए मुझे संपर्क कर सकते है
My Email is santwanadutta1974@gmail.com

0 टिप्पणियाँ